---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Saturday, September 27, 2025

शिवपुरी में पहली बार, भक्ति के रंग दर्शित के संग, कार्यक्रम ने बांधा समां




नव युवाओं के द्वारा दर्शित संघ के बैनर तले आयोजित हुआ जैन। भक्तियोत्सव 2025

शिवपुरी- सकल जैन समाज को सूत्र में बांधने का अनुकरणीय कार्य समाज के नव युवाओं के द्वारा एक शाम जैन एकता के नाम कार्यक्रम के रूप में किया गया जिसमें दर्शित संघ के बैनर तले शहर में पहली बार भक्ति के रंग, दर्शित के संग के साथ जैन भक्तियोत्सव कार्यक्रम 2025 का आयोजन स्थानीय नक्षत्र गार्डन परिसर में शुक्रवार को सायं 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भक्तिमय प्रस्तुतियों ने समां बांधा और समस्त उपस्थित जैन समाज को कार्यक्रम में बांधे रखा।

      इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन दर्शित संघ शिवपुरी के अध्यक्ष सागर जैन (आमोल), महामंत्री मनीष जैन, सह मंत्री शशांक मित्तल(जैन), कोषाध्यक्ष रौनक जैन व पीयूष बंसल के द्वारा सकल जैन समाज को एक सूत्र में बांधने के लिए एक शाम जैन एकता के नाम जैन भक्तियोत्सव के रूप में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिवपुरी विधायक देवेंद्र जैन रहे जबकि विशिष्ट अतिथियो में श्रीमती नेहा यादव (अध्यक्ष, जिला पंचायत), धर्मचंद जैन राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय बरहिया महासभा, नरेंद्र कुमार जैन मामा, रितेश जैन, लवलेश जैन चीनू, संजय मणि जैन, आदित्य मणि, यश मणि(मणि साड़ीज एंड एक्सक्लूसिव, ग्वालियर), सामाजिक कल्याण समिति ग्वालियर अध्यक्ष बीरेन्द्र जैन,राजकुमार जैन ग्वालियर तेजमल सांखला  मौजूद रहे। मंच उद्धाटन महांवीर जैन प्राचार्य (आमोंल)ने किया इस दौरान कार्यक्रम भक्तिमय प्रस्तुतियों का शानदार प्रस्तुतीकरण सागर से आई जैन भजन गायिका अहिंसा जैन के द्वारा महावीर सिद्धांत पर आयोजित भक्ति भजनों की प्रस्तुति दी गई।

जैन भक्तियोत्सव में 10 टीमों ने लिया भाग, जैन ग्रुप रही प्रथम
इसके साथ ही ही जैन भक्तियोत्सव में कई प्रतिभागियों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जिसमें 10 टीमों ने अलग अलग भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसमें श्रेष्ठ प्रतिभागियों में प्रथम पुरस्कार जैनम ग्रुप को राशि 5100, द्वितीय पुरस्कार पद्मावती ग्रुप को राशि 3100, एवं तृतीय पुरस्कार संयुक्त रूप से राजुल महिला मंडल एवं पारस महिला मंडल ग्रुप को 2100-2100 की नगद राशि प्रदाय कर अतिथियों ने पुरस्कृत किया। इसके अलावा जैन भक्तियोत्सव में बेस्ट कपल, बेस्ट मेल, बेस्ट फीमेल एवं ऑल राउंडर जैसे 10 प्रतियोगी के साथ अन्य कई आकर्षक लकी ड्रा के पुरस्कार भी प्रदाय किए गए। इस कार्यक्रम के निर्णायकगणों में प्रीति अग्रवाल,  प्रियंका भार्गव, लक्ष्मी ठाकुर रही। कार्यक्रम का सफल संचालन पदमप्रभु दिगंबर जैन मंदिर महामंत्री सुरेंद्र जैन (आमोल) के द्वारा जबकि कार्यक्रम के सफल आयोजन पर सकल जैन समाज की सहभागिता पर आभार प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजक दर्शित संघ की नव युवा टीम सागर जैन, शशांक मित्तल, मनीष जैन, रौनक जैन व पीयूष बंसल, आदित्य जैन के द्वारा व्यक्त किया गया।

कार्यक्रम सफलता में इनकी रही सहभागिता
इस आयोजन में प्रायोजक के रूप में सहभागिता करने वाले सहयोगियों में नक्षत्र गार्डन, रतन कॉलेज से गौरव जैन, सिद्धार्थ मोटर्स से जयप्रकाश जैन, पत्तेवाले परिवार से सक्षम जैन, इंद्र कमल एसोसिएट्स से सौरभ सांखला, धर्मपाल सांखला , दीपेश सांखला एवं सिंघई प्रिंटर्स से आदीश जैन शामिल रहे। इन नव युवाओं की इस पहल को समस्त सकल जैन समाज ने सराहा कि जैन भक्तियोत्सव कार्यक्रम में एक शाम जैन एकता के नाम से समस्त समाज को जोडऩे का कार्य किया गया जिसमें सभी ने अपनी अपनी ओर से अभिन्न योगदान देकर सामाजिक शक्ति और एकता का परिचय दिया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में जैन बंधुजन सपरिवार शामिल हुए और पूरे आयोजन का आनंद लिया। अंत में अतिथियों को स्मृति चिन्ह एवं उपहार भेंट कर कार्यक्रम की स्मृतियों को संजोया गया।

No comments: