मंडल अध्यक्ष गिर्राज शर्मा के नेतृत्व में हुआ आयोजन, चलाया स्वच्छता अभियानशिवपुरी- भाजपा के पितृपुरूष और संस्थापक पं.दीनदयाल उपाध्याय की जयंती कार्यक्रम का मुख्य आयोजन भाजपा जिलाध्यक्ष जसवंत जाटव के निर्देशन में भाजपा मंडल पुरानी शिवपुरी अध्यक्ष गिर्राज शर्मा के नेतृत्व स्वच्छता अभियान के रूप में मनाया गया। इस दौरान पुरानी शिवपुरी मंडल क्षेत्रांतर्गत फतेहपुर तिराहा, अंबेडकर पार्क और आसपास के एरिया में सेवा पखवाड़ा मनाते हुए एकात्मवाद के प्रणेता पं.दीनदयाल उपाध्याय को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर शिवपुरी विधायक देवेन्द्र जैन, नपाध्यक्ष गायत्री शर्मा, प्रदेश कार्य.सदस्य विजय शर्मा, हरवीर सिंह रघुवंशी, नबाब सिंह कुशवाह, सांसद प्रतिनिधि हरिओम राठौर, मुकेश सिंह चौहान एवं पुरानी शिवपुरी मंडल के अन्य पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने मिलकर पुरानी शिवपुरी मंडल अध्यक्ष गिर्राज शर्मा के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान में सहयोग प्रदान करते हुए पूरे एरिया में साफ-सफाई की और सभी को एकात्वाद का संदेश दिया गया।
वार्ड क्रं.9 में मनाई गई पं.दीनदयाल उपाध्याय जयंती
इसी क्रम में वार्ड नंबर 9 में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म जयंती मनाई गई। सेवा पखवाडा के अंतर्गत स्वच्छता अभियान और जन्म जयंती का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए प्रहलाद भारती पूर्व विधायक पोहरी, पूर्व मंत्री दर्जा प्राप्त एवं कार्यक्रम के मुख्य वक्ता भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अशोक खंडेलवाल कार्यक्रम में उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में वार्ड क्रमांक 9 के प्रमुख कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी गण मौजूद थे। कार्यक्रम संयोजक माणिक जैन, उपाध्यक्ष नगर मण्डल, प्रमोद जैन, यशवंत मंगल, पंकज जैन, अंकुर जैन, अल्पेश जैन, विष्णु सोनी, पंकज मित्तल, नीरज जैन, पदम सोनी, रानू रायजादा आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन माणिक जैन ने किया।
No comments:
Post a Comment