एकल अभियान का क्षमता विकास प्रशिक्षण वर्ग का हुआ समापनशिवपुरी- जब भी कोई प्रशिक्षण होता है तो वह हमें सीख देता है कि हम संगठन के अनुशासन और नीति के अनुसार कार्य करें, इसलिए हरेक प्रशिक्षण में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए, एकल अभियान मध्य भारत संभाग चंबल भाग का यह प्रशिक्षण निश्चित हरेक प्रशिक्षणार्थी को कुछ ना कुछ सीख देकर जाएगा कि एकल अभियान के माध्यम से किस प्रकार वनवासियों के जीवन में सुधार कर सकते है और कैसे उन्हें विकास की मुख्य धारा में आगे ला सकते है, इसलिए ऐसे सभी प्रशिक्षण जीवन में आगे बढऩे और संगठन का मार्ग प्रशस्त करने का माध्यम है।
प्रशिक्षण को लेकर यह मार्गदर्शन प्रदान किया एकल अभियान के केंद्रीय अधिकारी नवनीत कर्मा ने जो स्वयं केंद्रीय सह प्रशिक्षण प्रमुख के रूप में मुख्य रूप से उपस्थित रहे जिन्होंने समस्त एकल अभियन के तहत आयोजित प्रशिक्षण समापन कार्यक्रम को संबोधित किया। बताना होगा कि एकल अभियान मध्य भारत संभाग चंबल भाग का क्षमता विकास वर्ग का आयोजन 17 सितंबर से 24 सितंबर तक किया गया, जिसका गत दिवस अंतिम सत्र के साथ समापन हुआ।
इस समापन समारोह में एकल अभियान के केंद्रीय अधिकारी नवनीत कर्मा केंद्रीय सह प्रशिक्षण प्रमुख मुख्य रूप से उपस्थित रहे एवं इस अवसर पर वर्ग आयोजन समिति अध्यक्ष टी एन गुप्ता, सदस्य विवेक पालीवाल, सदस्य देवेंद्र जैन, सदस्य गिरधारी लाल एवं एकल अभियान के वरिष्ठ कार्यकर्ता नारायण ठाकुर मध्य भारत संभाग प्रशिक्षण प्रमुख, चंबल भाग अध्यक्ष राजेन्द्र जैन, चंबल भाग अभियान प्रमुख धर्मवीर गुर्जर, चंबल भाग प्रशिक्षण प्रमुख विजय सिंह, चंबल भाग गतिविधि प्रमुख नारायण सिंह मीना सहित 6 अंचलों के अंचल प्रशिक्षण प्रमुख एवं समस्त संचो के संच प्रमुख उपस्थित रहे। वर्ग समापन कार्यक्रम मां भारती के चरणों में दीप प्रज्वलंकर कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित नवनीत कर्मा के माध्यम से एकल अभियान पंच मुखी शिक्षा एवं क्षमता विकास वर्ग के वारे में विस्तार से जानकारी दी गई एवं भारत माता की आरती के साथ क्षमता विकास वर्ग का समापन किया गया।
No comments:
Post a Comment