प्रेस क्लब शिवपुरी की जिला कार्यशाला भव्य आयोजन होटल कमला हेरीटेज में संपन्न हुआ
शिवपुरी। होटल कमला हैरिटेज में प्रेस क्लब का भव्य एवं गरिमामय समारोह संपन्न हुआ।इसमें मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय सांसद एवं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 'पत्रकारिता में कम होती संवेदनशीलता' विषय पर बोलते हुए कहा कि इस गरिमामयी सम्मेलन में आकर में अभिभूत हूं।यदि हम पत्रकारिता की शुरुआत नारद जी से माने तो शिवपुरी में इस परम्परा को आदरणीय प्रेमनारायण नागर जी ने ईमानदारी से दायित्व निर्वहन करते हुए निभाया। उनका गांधीवादी दृष्टिकोण,उनके आचरण में शुमार था।सादा जीवन जीना,खादी के वस्त्र पहनना और रचनात्मक पत्रकारिता करना उनके जीवन का का आदर्श एवं लक्ष्य रहा। मैं उनसे व्यक्तिगत रूप से बहुत प्रभावित हूं।हमें उनकी पत्रकारिता से प्रेरणा लेते रहना चाहिए।उन्होंने आगे कहा कि केवल नकारात्मक पत्रकारिता से काम नहीं चलेगा।कमियां निश्चित रूप से हैं, लेकिन तमाम लोग हैं, जो सकारात्मक सोच के साथ काम कर रहे हैं और उपलब्धियां भी हासिल कर रहे हैं।लेकिन उनके समाचार देखने में नही आते हैं।उन्हें भी महत्व दीजिए।इस मौके पर प्रमोद भार्गव के लेखों का जिक्र करते हुए, सिंधिया ने कहा कि मैं उनके आलेख पढ़ता हूं।उनमें गहरा और सारगर्भित विश्लेषण होता है।मैं सभी पत्रकार सम्मेलनों में कहता हूं कि देश को तीसरी अर्थव्यवस्था बनाने के लिए रचनात्मकता को आगे बढ़ाएं।
भोपाल से आए संघ,भाजपा एवं पत्रकारिता से जुड़े राघवेंद्र शर्मा ने विशिष्ट अतिथि की आसंदी से बोलते हुए कहा कि दिया विषय अत्यंत गंभीर एवं प्रासंगिक है।क्योंकि पत्रकारिता में संवेदनशीलता वास्तव में घट रही है।इस हेतु हमें पत्रकारिता के मूल्य स्थापित करने के लिए अटलबिहारी वाजपेयी, माणिक चंद वाजपेयी जैसे पत्रकारों से प्रेरणा लेने की जरूरत है, जिन्होंने अत्यंत सीमित साधनों में पत्रकारिता को साध्य बनाया और राष्ट्र्वादी पत्रकारिता की जमीन तैयार की ।पत्रकारिता में तात्कालिक महत्व के लिए मनुष्यता को नहीं भूलना चाहिए।
वरिष्ठ पत्रकार और प्रेस क्लब के संरक्षक प्रमोद भार्गव ने अपने चिर परिचित लहजे में कहा कि मूल्यों का क्षरण केवल पत्रकारिता में नहीं हुआ है, बल्कि लोकतंत्र के सभी स्तभों में हुआ है।चूंकि पत्रकार भी उसी समाज का हिस्सा है,जिसमें असंवेदनशीलता बढ़ रही है।अतएव जब असंवेदनशीलता से जुड़ी घटनाएं समाज में घटती हैं तो पत्रकार को समाचार बनाना ही पड़ता है।भार्गव ने हाल ही में भिंड में घटी घटना का उदाहरण देते हुए कहा कि एक कलेक्टर ,विधायक को अंगुली दिखाता है, तो उसी अनुरूप विधायक कलेक्टर पर मुक्का तान देते हैं।यह स्तिथि कार्यपालिका और विधायिका दोनों की ही असंवेदनशीलता दर्शाती है।भार्गव ने सोशल मीडिया पर ए आई के जरिए पेश होने वाले कार्यक्रमों को भी संवेदनशीलता को खतरा बताया।
संबोधनों से पूर्व प्रेस क्लब के अध्यक्ष अनुपम शुक्ला ने स्वागत भाषण पढ़ा,वहीं विपिन शुक्ला ने प्रेस क्लब की स्थापना से लेकर अब तक के कार्यों पर प्रकाश डाला।इस मौके पर क्लब के संरक्षक प्रमोद भार्गव समेत सभी पूर्व अध्यक्षों अशोक कोचेटा, विपिन शुक्ला,वीरेंद्र भुल्ले, संजय बेचैन,राकेश भार्गव अतुल गौड़, सत्यम पाठक,रंजीत गुप्ता का शॉल ओढ़ाकरश्रीफल भेंट कर सम्मान किया।
कार्यक्रम के अंत में केन्द्रीय मंत्री सिंधिया को प्रेस क्लब शिवपुरी ने स्मृति चिन्ह भेंट किया एवं कार्यक्रम में उपस्थित हुए भाजपा जिलाध्यक्ष जसवंत जाटव,कोलारस विधायक महेंद्र सिंह यादव,विधायक देवेंद्र जैन, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नेहा यादव, सांसद प्रतिनिधि राकेश गुप्ता, नपाध्यक्ष गायत्री शर्मा, पूर्व विधायक ओमप्रकाश खटीक सहित कार्यक्रम के लिए जगह और अपना होटल उपलब्ध कराने वाले वरिष्ठ भाजपा नेता नरेंद्र जैन भोला, पूर्व जिलाध्यक्ष राजू बाथम, पूर्व विधायक प्रहलाद भारती आदि गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति कार्यक्रम रहीं।
संपूर्ण कार्यक्रम को व्यवस्थित एवं सफल बनाने में वरिष्ठ पत्रकार वीरेंद्र शर्मा भुल्ले, मुकेश जैन,ब्रजेश सिंह तोमर,लालू शर्मा, आरती जैन,किरण कुमार शर्मा, नेपाल सिंह बघेल, संजय ढींगरा, फरमान अली,नरेश कुशवाह आदि का विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम का सुचारू व प्रभावी संचालन राकेश भार्गव एवं बृजेश तोमर ने किया।आयोजन में जिले के बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद थे।
No comments:
Post a Comment