---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Saturday, September 13, 2025

शिक्षा के साथ संस्कार भी जीवन का महत्वपूर्ण अंग: मुख्य वक्ता तहसीलदार श्रीमती निशा भारद्वाज

उमंग दिवस के रूप में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और प्रतियोगिताओं ने बढ़ाया विद्यार्थियों में उत्सव का उत्साह



शिवपुरी/पोहरी - मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार प्रदेश के सभी हाई स्कूल एवं हायर सेकंडरी स्कूलों में उमंग दिवस का आयोजन किया गया। इसी क्रम में पोहरी नगर के शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में भी उमंग दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में तहसीलदार पोहरी निशा भारद्वाज ने शिरकत की। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ संस्कार भी जीवन का महत्वपूर्ण अंग हैं उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे देश के इतिहास और महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लें तथा उनके सिद्धांतों को आत्मसात करते हुए जीवन में आगे बढ़ें। उन्होंने छात्रों को जीवन में सदैव उमंग और उत्साह बनाए रखने की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक गोविंद प्रसाद स्वर्णकार और भगवती प्रसाद कबीर ने उमंग कार्यक्रम की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी और अपने जीवन के अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि किस प्रकार नियमित रूप से संचालित कार्यक्रम बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास में सहायक साबित हो रहे हैं। विद्यालय के प्राचार्य भरत सिंह धाकड़ ने बताया कि विद्यालय में प्रत्येक मंगलवार को उमंग कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियां कराई जाती हैं, जिससे विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन और सकारात्मक सोच का विकास होता है। कार्यक्रम के अंतर्गत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। इस दौरान बच्चों को तहसीलदार श्रीमती निशा भारद्वाज की ओर से आवश्यक सामग्री का वितरण भी किया गया।

No comments: