---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Saturday, September 13, 2025

इंदौर मानेगा जानकी सेना का 11 वा स्थापना दिवस समारोह

शिवपुरी से हुई सुंदरकांड यात्रा रवाना


शिवपुरी-अखिल भारतीय जानकी सेना संगठन का आज 14 सितंबर को ग्यारहवां स्थापना दिवस समारोह इंदौर इकाई के तत्वाधान में सुप्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर सभागार में मनाया जा रहा है जिसमें शामिल होने शिवपुरी से दो बस और चार पहिया वाहनों से डेढ़ सौ लोग रवाना हुए हैं वहीं अंचल की अन्य इकाईयों सैंकड़ों सदस्य इंदौर पहुंच रहे हैं।
स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार रात्रि 09 बजे इंदौर स्थित शुभ मंगल रिसॉर्ट में संगठन बनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म का शुभारंभ न्यायाधीश नीरज अग्रवाल द्वारा किया गया जिसमें महामंडलेश्वर महाराज पुरुषोत्तम दास,राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सिंह रावत,इंदौर अध्यक्ष दिलीप अग्रवाल और सैंकड़ों संगठन सदस्य उपस्थित रहे। वहीं मुख्य आयोजन आज रविवार को प्रात: 09 बजे से शाम 06 बजे तक रहेंगे जिनके प्रथम खजराना गणेश जी की सामूहिक महा आरती ,विश्व कल्याण हेतु सामूहिक सुंदरकांड फिर दोपहर समारोह प्रारंभ होगा जिसमें कई जनप्रतिनिधि और राष्ट्रीय संत शामिल होंगे एवं संगठन की वार्षिक पत्रिका का विमोचन किया जाएगा। संगठन के समारोह में देश भर के कई प्रबुद्ध जन और समाज सेवी शामिल होंगे।

No comments: