---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Sunday, September 14, 2025

सेवा भारती ने किया स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन, सुपोषण सप्ताह का समापन आज


शिवपुरी-
सुपोषण सप्ताह के अंतर्गत रविवार को दो स्थानों पर स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया। एक स्वास्थ्य शिविर बालिका छात्रावास माधव चौक स्कूल में लगाया गया जिसमें 37 छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं वितरित की गई। इस शिविर में डॉक्टर  मनीष जैन एवं सुषमा देवांगन उपस्थित थे। दूसरा शिविर बनवासी छात्रावास पर लगाया जिसमें 31 छात्रों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाइयां वितरित की गई। इस शिविर में डॉक्टर प्रवीण वर्मा एवं दिलीप वर्मा उपस्थित रहे, दोनों स्वास्थ्य शिविर स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से लगाए गए। इन शिविरों में प्रमुख रूप से शैलेश विरमानी, नरेंद्र गुप्ता, श्रीमती शर्मिला बंसल, श्रीमती सुरेखा बक्शी का विशेष सहयोग रहा। आज इस सुपोषण सप्ताह का समापन संस्कार स्कूल, महावीर नगर, गुरुद्वारा के पीछे सुबह 10 बजे रखा गया है।

No comments: