शिवपुरी-मध्य प्रदेश शासन संस्कृति मंत्रालय संस्कृति साहित्य परिषद द्वारा आयोजित दो दिवसीय वरिष्ठ साहित्यकार कुंभ के आयोजन में शामिल होने के लिए साहित्य अकादमी के निदेशक डॉ विवेक दवे के आमंत्रण पर शिवपुरी के वरिष्ठ साहित्यकार अवधेश सक्सेना अपनी काव्य प्रतिभा का परिचय देंगे। आयोजन प्रदेश के मुख्य मंत्री मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य एवं संस्कृति मंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी की अध्यक्षता में संपन्न होगा। संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव शिव शेखर शुक्ला एवं संचालक एन पी नामदेव की गरिमामयी उपस्थिति में हिन्दी दिवस के अवसर पर आयोजित इस भव्य साहित्यकार कुम्भ में प्रदेश के जाने माने प्रमुख साहित्यकार सम्मिलित होंगे। अवधेश सक्सेना ने इस आयोजन में आमंत्रण पर आयोजकों का हार्दिक आभार ज्ञापित किया है।
हिंदी का वर्तमान और वर्तमान की हिंदी विषय पर परिचर्चा आज
आज रविवार 14 सितंबर को हिन्दी दिवस के अवसर पर म.प्र. हिन्दी साहित्य सम्मेलन की शिवपुरी इकाई ने एक विशेष परिचर्चा का आयोजन किया है। हिन्दी का वर्तमान और वर्तमान की हिन्दी विषय पर आयोजित यह परिचर्चा 14 सितम्बर, रविवार को झॉंसी तिराहे स्थित इंडियन फोर्स अकादमी में सुबह 11 बजे से है। म. प्र. हिन्दी साहित्य सम्मेलन शिवपुरी इकाई सचिव सुनील व्यास ने आग्रह किया है कि नगर के सभी हिन्दी प्रेमी सम्मिलित हो इस परिचर्चा को कामयाब बनाएं।
No comments:
Post a Comment