कलेक्टर, एसपी, जेलर सहित नगर के जनप्रतिनिधि हुए शामिल, गौ पूजन करते हुए की गौ सेवाशिवपुरी-प्रभुजी की सेवा के साथ साथ गौ सेवा के रूप में कार्यरत अपना घर आश्रम परिवार के द्वारा स्थानीय अपना घर गौशाला परिसर लुधावली में बड़े उत्साह और उल्लास के साथ विभिन्न सेवा कार्य करते हुए गोपाष्टमी का महापर्व मनाया गया। अपना घर आश्रम के द्वारा मनाई जा रही गोपाष्टमी के इस आयोजन में कलेक्टर रविन्द्र चौधरी, एसपी अमन सिंह राठौड़, अधीक्षक जेलर रमेश चंद आर्य, उपाधीक्षक जेल आर. एस. पांडे, पूर्व विधायक वीरेंद्र रघुवंशी, लायंस क्लब शिवपुरी सेंट्रल अध्यक्ष श्रीमती विभा रघुवंशी सहित अन्य नगर के गणमान्य नागरिक, समाजसेवी, व्यापारी एवं जनप्रतिनिधि आदि शामिल हुए।
अपना घर गौशाला अध्यक्ष रमेशचंद अग्रवाल एवं सचिव राजेंद्र गुप्ता ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि प्रभुजी सेवा के साथ साथ जिला प्रशासन के सहयोग से अपना घर आश्रम को अपना घर गौशाला संचालन की जिम्मेदारी दी गई है। इस गौशाला के संचालन में नगर के समाजसेवी और व्यापारी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि अपना अमूल्य सहयोग प्रदान कर रहे है जिसमें विभिन्न प्रकार से लोगों को धर्म से जोड़ते हुए गौसेवा का धर्मलाभ दिलाया जा रहा है। इसी क्रम में गोपाल अष्टमी के पावन पर्व पर अपना घर गौशाला में बड़े उत्साह और उल्लास के साथ गोपाष्टमी का आयोजन किया गया, जिसमें मध्यप्रदेश के इतिहास में पहली बार गौ सेवा एवं धर्म परायड़ता के प्रतीक के रूप में गऊ माता के आहार के लिए गौमाता के आहार से सजा छप्पन भोग दरबार एवं आहार सामग्री से युक्त सामग्रियों का महा तुलादान के रूप में उपयोग किया गया। इस दौरान गौ सेवक प्रवीण गुप्ता, विवेक गुप्ता एवं पशु चिकित्सा सेवक धर्मेंद्र अग्रवाल कार्यक्रम की मुख्य भूमिका में रहें, जहां गौसेवा को लेकर लोगों ने बढ़चढकर गौ आहार सामग्री का महा तुलादान किया और अपने दु:ख कष्टों को दूर करने की गौ माता से प्रार्थना की। यहां सभी तुलादान करने वाले के माथे पर गोबर का टीका लगाकर उन्हें गौ सेवा का आशीर्वाद प्रदान किया गया। इसके साथ ही गायों की गौ पूजन कर एवं महाआरती की गई। इस अवसर पर भजन संध्या एवं गौसेको के द्वारा ही सेवा में योगदान देते हुए रक्तदान भी किया गया, जहां इन रक्तदाताओं का अपना घर गौशाला की ओर से प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके अलावा अपना घर में मौजूद गायों की बढ़ती ही संख्या को गौ सेवा मानते हुए 30 हजार स्क्वायर फीट के नए टीम शेड का भूमिपूजन भी अतिथियों एवं गौ सेवकों के द्वारा किया गया। कार्यक्रम समापन पर सभी आगंतुकों एवं गौ सेवकों के लिए अपना घर गौशाल परिवार लुधावली शिवपुरी की ओर से प्रसाद के रूप अन्नकूट की व्यवस्था की गई। जिसमें गौशाला से जुड़े सभी गौसेवक सपरिवार शामिल हुए और प्रसाद ग्रहण करते हुए अपनी ओर से यथा संभव सहयोग प्रदान कर गौसेवा का पुण्य लाभ अर्जित किया।




No comments:
Post a Comment