शिवपुरी- आम आदमी पार्टी, शिवपुरी के द्वारा महात्मा गांधी की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाई। कार्यक्रम की शुरुआत गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने कहा कि बापू के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। सत्य, अहिंसा और स्वच्छ राजनीति ही देश और समाज को सही दिशा दे सकती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांधीजी के आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाएं और भ्रष्टाचार मुक्त भारत के निर्माण के लिए निरंतर प्रयासरत रहें। इस अवसर पर पार्टी उपाध्यक्ष योगेश शर्मा, महिला प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष नीतू परिहार, रौनक राठौर, सत्येंद्र विश्वकर्मा, कल दागी लक्ष्मण मौर्य सहित अन्य पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार रखे और सभी ने गांधीजी के बताए मार्ग पर चलने और सेवा, सत्य एवं त्याग की भावना को जीवन में उतारने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में शहर व जिले के अनेक कार्यकर्ता एवं नागरिक शामिल हुए और गांधीजी की शिक्षाओं को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने की प्रतिज्ञा ली। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

No comments:
Post a Comment