स्वदेशी अपनाने के स्टीकर और लोगो का हुआ विमोचनशिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष जसवंत जाटव ने शुक्रवार को होटल नक्षत्र में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान को लेकर आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का मार्ग है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वदेशी को बढ़ावा दे रहे हैं, स्वदेशी एक नारा नहीं, बल्कि भारतीयों का संकल्प और जीवन पद्धति है। उन्होंने देश की जनता से स्वदेशी को अपनाकर आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने युवाओं से स्वदेशी, स्वभाषा और स्वभूषा को बढ़ावा देकर देश को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने में सहभागिता करने का आग्रह किया। इस अवसर पर स्वदेशी अपनाने के स्टीकर और लोगो का विमोचन भी किया गया। इस अवसर पर संचालन महामंत्री गगन खटीक द्वारा किया गया साथ ही मंच पर उपाध्यक्ष नबाव सिंह कुशवाह, लवलेश जैन चीनू मौजूद रहे।
विकसित राष्ट्र के सपने को साकार करना अभियान का लक्ष्य
विधायक देवेंद्र जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री जी वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य लेकर कार्य कर रहे हैं। इस सपने को पूरा करने के लिए ही भाजपा ने आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान चलाने का निर्णय लिया है। यह अभियान 25 सितंबर से शुरू होकर 25 दिसंबर तक चलेगा।
हर घर स्वदेशी घर-घर स्वदेशी के आह्वान को साकार करना, जो आत्मनिर्भर और विकसित भारत की नींव : धैर्यवर्धन शर्मा
वरिष्ठ भाजपा नेता धैर्यवर्धन शर्मा ने राष्ट्रव्यापी अभियान के उद्देश्यों को स्पष्ट करते हुए कहा कि इसका लक्ष्य है स्वदेशी और लघु उद्योगों को बढ़ावा देना। विकसित भारत बनाने की गति को तेज करने के साथ देश को आयात पर निर्भरता से मुक्त करना। घरेलू उत्पाद को बढ़ावा देना और सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को सशक्त बनाना। नवाचार, स्टार्टअप और टेक्नोलॉजी को बढ़ावा देने के साथ युवाओं को रोजगार और उद्यमिता के अवसर प्रदान करना। हर घर स्वदेशी घर-घर स्वदेशी के आह्वान को साकार करना, जो आत्मनिर्भर और विकसित भारत की नींव है।
No comments:
Post a Comment