शिवपुरी। श्रीमंत राजमाता विजयाराजे सिंधिया चिकित्सा महाविद्यालय एवं चिकित्सालय,शिवपुरी में शुक्रवार को राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ मनाई गई। इस दौरान डीन डॉक्टर डी.परमहंस के कुशल मार्गदर्शन में सामूहिक रूप से वंदे मातरम गीत का गायन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का सीधा प्रसारण भी देखा गया। प्रधानमंत्री ने अपने उद्बोधन में वंदे मातरम गीत के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने इसे भारत के स्वतंत्रता संग्राम की आत्मा बताया और कहा कि बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित यह गीत स्वतंत्रता आंदोलन का प्रेरणास्रोत रहा है।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीन डॉक्टर डी.परमहंस ने कहा कि वंदे मातरम भारत माता के प्रति आस्था और सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। साथ ही राष्ट्रीय गीत के 150 वर्ष पूरे होने को एक महत्वपूर्ण अवसर बताया। इस ऐतिहासिक दिन को यादगार बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज शर्मा, विभागाध्यक्ष डॉक्टर अपराजिता तोमर, सहा. पीआरओ राहुल अष्ठाना, एजाइल मैनेजर धीरज नीखिल, वरिष्ठ चिकित्सा शिक्षकों सहित कॉलेज के समस्त सीनीयर, जूनियर डॉक्टर्स, नर्सिंग ऑफिसर, पैरामेडिकल स्टाफ के साथ एमबीबीएस छात्र-छात्राऐं उपस्थित हुए। कार्यक्रम के अंत में देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति और सामूहिक जयघोष वंदे मातरम के साथ समारोह का समापन हुआ।
पिछोर छत्रसाल महाविद्यालय में विधायक की उपस्थिति में मनाई गई वंदे मातरम गीत की 150वीं वर्षगांठ
भारत सरकार द्वारा 07 नवंबर शुक्रवार को समूचे भारत देश में वंदे मातरम की 150 वीं वर्षगाँठ मनाई जा रही है, इसी क्रम में आज शासकीय छत्रसाल महाविद्यालय पिछोर में प्रात: 9:30 बजे से वंदे मातरम कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि पिछोर क्षेत्रीय विधायक प्रीतम सिंह लोधी थे। विधायक प्रीतम सिंह लोधी द्वारा सर्वप्रथम मां सरस्वती की पूजा अर्चना की। इसके तत्पश्चात वंदे मातरम गीत का गायन किया गया। प्रात: 10 बजे से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का दिल्ली से सीधा प्रसारण को सभी के द्वारा देखा गया ओर सुना गया। इस मौके पर अतिरिक्त जिला पंचायत सीईओ एन.एस.नरवरिया, तहसीलदार शिवशंकर सिंह गुर्जर, विकासखंड शिक्षा अधिकारी विनोद गुप्ता, बीडीओ रामपाल बघेल, विकास भार्गव, विधायक प्रतिनिधि के.पी.कुशवाह सहित अधिकारी, कर्मचारीगण आदि उपस्थित थे। अंत में अतिरिक्त जिला पंचायत सीईओ एन.एस.नरवरिया द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का आभार प्रदर्शन किया।

.jpeg)

No comments:
Post a Comment