17 वी राष्ट्रीय सुंदरकांड यात्रा संपन्नशिवपुरी। तन मन से सुंदर बानो सतोगुणी हो ठाठ। ऐसे सुंदर कांड पर बलिहारी सौ पाठ।। इन दो पंक्तियों में सुंदरकांड का महत्व दर्शाया गया है सुंदरकांड के क्षेत्र में लगातार सोपान स्थापित करती अंतरराष्ट्रीय जानकी सेना संगठन ने इस बार 656 वा सुंदरकांड गुना शहर के अति प्रसिद्ध टेकरी सरकार मंदिर पर धूमधाम से संपन्न किया। इस आयोजन में सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहे।
शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय जानकी सेना संगठन के तत्वाधान में सत्रहवीं विश्व शांति सुंदरकांड यात्रा शिवपुरी से चलकर जिला गुना के टेकरी सरकार हनुमान मंदिर पहुंची जहां विश्व शांति हेतु 656 बा भव्य विशाल सामूहिक सुंदरकांड आयोजन संपन्न हुआ। इस महा आयोजन के आयोजक संगठन द्वारा संचालित एमजेएलके पार्क प्रभारी मुकेश सोनी और उनका परिवार था। ऐतिहासिक विश्व शांति सुंदरकांड यात्रा में शिवपुरी व अन्य इकाईयों से 500 से अधिक संगठन सदस्य और मातृ शक्ति बहनें शामिल हुई।
इसी अवसर पर अतिथि के रूप पधारे अतिथि गण वि_ल दास मीणा , पूर्व विधायक राजेंद्र सलूजा , व्यापार संघ अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, कपड़ा व्यवसाई सौमित्र तिवारी ,वरिष्ठ संरक्षक यशपाल रावत पडोरा ,समाजसेवी बसंत शर्मा वहीं मंदिर ट्रस्ट प्रबंधन समिति से शामिल हुए अध्यक्ष नारायण लाल अग्रवाल ,उपाध्यक्ष चिरोंजीलाल प्रजापति उपस्थित रहे। गुना के जाने-माने व्यक्तित्व के मालिक जगदीश अग्रवाल ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सिंह रावत, महासचिव बॉबी राजा को शॉल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया इन्हीं के साथ साथ अतिथियों ने बागेश्वर धाम कथा में सेवादार बने जानकी सैनिकों को सम्मान पत्र भेंट किए गए और शुभकामनाएं दीं। सुंदरकांड के पश्चात मुकेश सोनी एवं उनके परिवार के द्वारा भोजन प्रसादी की व्यवस्था की गई थी।


No comments:
Post a Comment