शिवपुरी- म.प्र. की विरासत और संस्कृति को बनाए रखने के उद्देश्य से क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें जिला स्तर शिवपुरी के संदीपनी माध्यमिक विद्यालय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया था जिसके द्वारा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेकर चतुर्थ स्थान प्राप्त करने में सफलता प्राप्त की हैं। इस टीम में विद्यालय के छात्र दक्ष पाराशर, सोनिया धाक?, शिवांक यादव ने भाग लिया और विद्यालय को राज्य के 55 जिलों में से चौथा स्थान दिलाया। यह प्रतियोगिता जिला वनमंडलाधिकारी कार्यालय में ऑन लाइन आयोजित की गई। जिसमें जैव विविधता पर आधारित 100 बहु विकल्पिय प्रश्न पूछे गए। वनमंडलाधिकारी सुधांशु यादव, उपवनमंडलाधिकारी आदित्य सोडिल्य, जिला शिक्षा अधिकारी विवेक श्रीवास्तव, राजेश निनामा क्विज समन्वय अधिकारी ताहिर अहमद खान, कीर्ति गुप्ता एंव आस्था मित्तल के मार्गदर्शन में संपन्न कराई गई। विद्यालय परिवार ने विजेता टीम के सदस्य छात्र-छात्राकों को उनके प्रदर्शन के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी।

No comments:
Post a Comment