शिवपुरी-जिला मुख्यालय के एबी रोड़ स्थित दूरसंचार वाहिनी आई.टी.बी.पी., शिवपुरी के कैम्प परिसर में तिमाही वार्ब बैठक का आयोजन रोशन लाल ठाकुर, उप महानिरीक्षक दूरसंचार वाहिनी की अध्यक्षता में किया किया गया।उल्लेखनीय है कि उप महानिरीक्षक जिला कल्याण अधिकारी शिवपुरी की अध्यक्षता में केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के सेवानिवृत पदाधिकारियों के लिए प्रत्येक तिमाही में वार्ब की त्रैमासिक मीटिंग का आयोजन किया जाता है। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य सेवानिवृत्त पदाधिकारियों की समस्याओं का निराकरण करना तथा उनको उच्च कार्यालयों से प्राप्त दिशा-निर्देशों के साथ-साथ विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में अवगत करवाना है। सर्वप्रथम रोशन लाल ठाकुर, उप महानिरीक्षक दूरसंचार वाहिनी एवं जिला कल्याण अधिकारी शिवपुरी द्वारा बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों को आगामी नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए सभी भूतपूर्व सैनिकों से बातचीत की गई तथा जो भूतपूर्व सैनिक बैठक में किसी कारणवस उपस्थित नही हो पाये, उनको वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जोड़ा गया।
रोशन लाल ठाकुर, उप महानिरीक्षक दूरसंचार वाहिनी एवं जिला कल्याण अधिकारी शिवपुरी द्वारा उनकी समस्याओं को सुना एवं समस्याओं के निराकरण का भी आश्वासन दिया। वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से फियाज खान, भूतपूर्व द्वितीय-कमान द्वारा अपना सुझाव प्रस्तुत किया गया कि आगामी वार्ब बैठकों के दौरान दिवगंत होने वाले भूतपूर्व सेनिक के जीवन के बारे बताया जाए एवं 2 मिनट का मौनधारण किया जाए, जिसे श्री रोशन लाल ठाकुर, उप महानिरीक्षक दूरसंचार वाहिनी स्वीकार किया गया। इस अवसर पर रोशन लाल ठाकुर, उप महानिरीक्षक दूरसंचार वाहिनी द्वारा बैठक में उपस्थित सबसे वयोवृद्ध भूतपूर्व हवलदार नीर बहादुर सिंह को शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके उपरांत जलपान के साथ समारोह का समापन किया गया।


No comments:
Post a Comment