विभिन्न प्रकार की कुकीज़ और ब्रेड बनाना सीखाशिवपुरी। प्रधानमंत्री ऑफ़ एक्सीलेंस, शासकीय श्रीमंत माधव राव सिंधिया स्नातकोत्तर महाविद्यालय शिवपुरी में स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन योजना के अंतर्गत कराये जा रहे 30 दिवसीय अल्पावधि स्वरोजगारोन्मुखी बेकरी प्रशिक्षण का समापन हुआ। इस प्रशिक्षण में नवाचार को अपनाते हुए मोटे अनाज से विभिन्न प्रकार के बेकरी प्रोडक्ट बनाना सिखाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पवन कुमार श्रीवास्तव द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा एवं स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से साथ हुई।
अपने उद्बोधन में प्राचार्य डॉ. श्रीवास्तव ने कहा कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य विद्यार्थियों को कौशल प्रशिक्षण प्रदान कर स्वरोजगार को बढ़ावा देना है। प्राचार्य ने प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनायें दी। इस अवसर पर उपस्थित सी. ए. शशांक बसंल, ने विद्यार्थियों को स्वरोजगार से संबंधित वित्तीय प्रबंधन के बारे में जानकारी दी। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रशिक्षक सुमन बेकरी के संचालक गोपाल राठौर ने विद्यार्थियों को आश्वासन दिया कि बेकरी स्वरोजगार से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी देने के लिए वह हमेशा तत्पर रहेगे। कार्यक्रम में उपस्थित स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन योजना के जिला नोडल अधिकारी डॉ.एस एस खंडेलवाल ने इस प्रशिक्षण के नवाचार की सराहना की तथा स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन योजना के उद्ददेश्य के बारे मे बताया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के आईक्यूएसी प्रभारी डॉक्टर पुनीत कुमार, महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. जी. पी. शर्मा, डॉ मंजूलता गर्ग भी मंच पर उपस्थित रहे। प्रशिक्षण अवधि में विद्यार्थियों ने ज्वार, बाजरा, रागी, मल्टीग्रेन आटे की विभिन्न प्रकार की कुकीज, मल्टीग्रेन आटे के विभिन्न प्रकार के पिज्जा, विभिन्न प्रकार के केक, आटे की ब्रेड ईत्यादि बनाने का प्रशिक्षण प्राप्त किया। समापन कार्यक्रम में प्रशिक्षण के दौरान सीखे गए बेकरी उत्पाद को विद्यार्थियों ने स्वयं बनाकर अतिथियों के समक्ष अपने कौशल का परिचय भी दिया। इस अवसर पर प्रशिक्षण एवं परीक्षा में सफल प्रशिक्षार्थियों को प्रमाण पत्र का वितरण किया गया।
प्रशिक्षार्थियों ने अपने अनुभवों को भी साझा किया तथा प्रशिक्षण के लिए महाविद्यालय के प्राचार्य, कॅरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ प्रभारी एवं प्रशिक्षक का आभार व्यक्त किया। यह प्रशिक्षण महाविद्यालय के स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ प्रभारी एवं टीपीओ डॉ. ममता रानी के मार्गदर्शन में कराया गया। कार्यक्रम का संचालन एवं अतिथियों का आभार व्यक्त प्रकोष्ठ प्रभारी द्वारा किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

No comments:
Post a Comment