शिवपुरी-पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ द्वारा महिलाओं पर घटित अपराधों में तत्काल कार्यवाही कर आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश दिये गये हैं। इसी क्रम में गत दिवस फरियादिया ने थाना बदरवास में रिपोर्ट किया कि बीती 06.04.2024 के शाम करीबन 08.00 बजे की बात है मेरे घर वाले काम पर गये थे, मैं घर पर अकेली थी तब मेरे घर नैनाराम बंजारा निवासी ग्राम चौकी थाना कालीपीठ जिला राजगढ का आया शादी का झंासा देकर राजगढ ले गया व कमरे में बंद रखा व दुष्कर्म करता रहा तथा आरोपी के घर ले गया, करीब डेढ साल तक दुष्कर्म करता रहा, मौका पाकर फरियादिया द्वारा आरोपी के चंगुल से भागकर अपने घर पहुंची रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 66/2026 धारा 69,127 (4), 351 (2) बीएनएस की कामयी की गयी।थाना प्रभारी बदरवास निरीक्षक रोहित दुबे द्वारा प्रकरण को गम्भीरता से लेते हुये पुलिस अधीक्षक शिवपुरी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं अनुविभागीय अधिकारी कोलारस संजय मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बदरवास निरी. रोहित दुबे द्वारा तत्काल थाना बदरवास की पुलिस टीम गठित कर आरोपी की तलाश हेतु जिला राजगढ भेजी व आरोपी नैनाकराम उर्फ नैनाराम बंजारा पुत्र भरत सिंह उम्र 25 साल निवासी ग्राम चौकी थाना कालीपीठ जिला राजगढ. म.प्र को जिला राजगढ से मात्र 05 घण्टे में गिरफ्तार किया गया, आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया गया आरोपी का जेल वारंट प्राप्त होने से आरोपी को जेल दाखिल किया गया। उपरोक्त प्रकरण में अनुविभागीय अधिकारी कोलारस संजय मिश्रा के निर्देशन में थाना प्रभारी निरी रोहित दुबे, उनि शिखा तिवारी, उनि रंगलाल मेर, सउनि राकेश शिवहरे, प्रआर गजेन्द्र सिंह परिहार, प्रआर गोविंद, आर अनित बुनकर, आर सदन भिलाला की मुख्य भूमिका रही।
थाना बम्हारी पुलिस द्वारा दबिश देकर जुआ खेलने बाले 04 जुआरियों को पकड़ा
शिवपुरी-पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थ, जुआ, सट्टा, अवैध शराव, अपराध नियंत्रण एवं नाबालिग बालक, बालिकाओं को दस्तयाव करने के निर्देश दिये गये हैं। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं सीएसपी संजय चतुर्वेदी के कुशल मार्गदर्शन में थाना बम्हारी पर इलाका भ्रमण के दौरान मुखबिर की सूचना पर से ग्राम कैरऊ में कॉलौनी मोहल्ला में सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने की सूचना पर से आरोपीगण नरेन्द्र कुशवाह पुत्र नारायण कुशवाह उम्र 36 साल नि. सतनवाड़ा, पप्पू आदिवासी पुत्र मनफूल आदिवासी उम्र 40 साल, सतराम पुत्र राजेन्द्र आदिवासी उम्र 28 साल तथा जितेन्द्र पुत्र सम्मन आदिवासी उम्र 34 साल निवासी गण कैरऊ को जुआ खेलते पकड़ा उनके कब्जे से एक तास की गड्डी तथा 1300 रुपये नगद जप्त किये गये। वापसी पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी उनि. बी.आर. पुरोहित, सउनि. कमिलराम भगत, आर.श्याम शर्मा, आर.विजय शर्मा एवं आर.चा. अमनसिंह सिकरवार शामिल रहे।

No comments:
Post a Comment