---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Monday, February 16, 2026

रोटरी रीजनल मेडीकल मिशन के तहत लगा 18वां नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर



कोलारस अस्पताल में 1067 मरीजों का हुआ परीक्षण, 105 गंभीर मरीज हुए चिह्नित

शिवपुरी- जिले के कोलारस अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग एवम् रोटरी रीजनल मेडीकल मिशन, श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्वास्थ्य सेवा मिशन द्वारा आयोजित शिविर में 1067 मरीजों का परीक्षण उपचार हुआ। शिविर में वरिष्ठ जनप्रतिनिधिगण रोटरी क्लब के अध्यक्ष दीपेश सांखला व सचिव मनीष गोयल द्वारा चिकित्सकों व पेरामेडिकल स्टाफ का सम्मान किया गया। शिविर में कोलारस विधायक महेन्द्र सिंह यादव एवम् जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव, जनपद पंचायत अध्यक्ष भरत सिंह चौहान, हरवीर रघुवंशी मिशन स्वास्थ्य शिविर संयोजक, अमित यादव, मंगल सिंह कुशवाह, मंडल अध्यक्ष, ओपी भार्गव, बलवीर निवौरिया, श्रीराम गौड़, नवल सिंह सोंलंकी, दीपक जैन, दीपक रघुवंशी, जसवंत पाल, गोवर्धन यादव, पवन शिवहरे, देशपाल राजावत, रोटरी क्लब अध्यक्ष दीपक सांखला, सचिव मनीष गोयल, सहित जनप्रतिनिधि गण व वरिष्ठ समाजसेवी द्वारा गुणवत्ता पूर्ण व्यवस्थायें संचालित की गयी। डॉ संजय ऋषीश्वर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ अनूप श्रीवास्तव अनुविभागीय अधिकारी कोलारस द्वारा बेहतर सुविधायें प्रदान करने के लिये उनके द्वारा शिविर की स्वयं निरंतर मॉनिटरिंग करते हुए हितग्राहियों से स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली।

इस अवसर पर स्वास्थ्य शिविर में मेडिसिन (बीपी, सुगर, कैंसर, लकवा, ह्दय रोग, फीवर, कफ)के 219, सर्जरी के 56, हड्डी रोग के 67, स्त्री रोग के 102, शिशु रोग के 126, त्वचा रोग (फंगल इन्फैक्शन)के 18, नाक, कान, गला रोग के 15, दंत रोग के 45, मानसिक रोगी केे 6, नेत्र रोग परीक्षण (मोतिया बंद हेतु चिन्हित)केक 97, एएनसी/पीएनसी जांच के 67, चिन्हित विकलांग 12 मरीज, टीकाकरण गर्भवती माताओं के 15, टीकाकरण बच्चों के 16, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के 42, राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के 18, मलेरिया जांच के 24, क्षय रोग (खंखार सेंपल सहित) के 61, एसटीआई, आरटीआई, एचआईव्ही के 8, आयुष्मान कार्ड निर्माण के 20, चिन्हित कुपोषित बच्चे के 2, नसबंदी हेतु चिन्हित हितग्राही के 18, अंगदान स्वीकृति के 13 इस तरह कुल 1067 मरीज शामिल रहे जिन्होंने स्वास्थ्य शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य लाभ लिया। इसके अलावा शिविर में ब्लडप्रेशर जांच 415, सुगर जांच 112, सीवीसी जांच के 95, बायोकैमिस्टी जांच के 39 हितग्राहियों द्वारा शिविर का लाभ उठाया गया। इस तरह कुल 105 मरीजों को उच्च संस्था हेतु रैफर किया गया। इनका 17 से 24 मार्च में मेडीकल कॉलेज शिवपुरी में परीक्षण उपचार किया जावेगा। स्वास्थ्य शिविर में सीबीएमओ डॉ संजय राठौर, डॉ इन्दु जैन स्त्री रोग विशेषज्ञ, डॉ दिनेश गोयल न्यूरोसर्जन, डॉ अजित राणा शिशु रोग विशेषज्ञ, डॉ चन्द्रकांत अर्गल मेडिसिन विशेषज्ञ, डॉ राघवेन्द्र रावत, डॉ सुरभि जैन, डॉ कमल धाकड, डॉ सुनील रावत, डॉ नीलेश महते, डॉ रश्मि यादव, डॉ रामकुमार गुप्ता, डॉ शशि शाक्य, श्री विनोद शर्मा नेत्र सहायक द्वारा चिकित्सकीय सेवाये प्रदान कीं।

No comments: