भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ भाजपा नेता व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक बदरवास निवासी हरीश अग्रवाल (बल्ली)ठेकेदार ने बजट को लेकर अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि विकसित भारत के संकल्प को सरकार करने वाला दूरदर्शी और जनकल्याणकारी बजट प्रस्तुत किया गया है औद्योगिक विकास के लिए 10 हजार करोड़ से कंटेनरों का निर्माण किया जायेगा एवं 10 हजार करोड़ रूपये डैडम् उद्योगों के उन्नयन के लिए दिये जायेंगे। 2 हजार करोड़ से छोटे उद्योगों के क्लस्टरों को पुनर्जीवित किया जायेगा। 20 नए राष्ट्रीय जलमार्ग तैयार किये जायेंगे। 7 नए हाई स्पीड रेल कॉरीडोर बनाये जायेंगे। 200 इन्डस्ट्रीयल कॉरिडोर को पुनः चालू किया जायेगा। 4 राज्यों में खनिज कॉरिडोर बनाये जायेंगे। नॉर्थ ईस्ट में औद्योगिक कॉरीडोर का निर्माण किया जायेगा। 4 हजार ई-बस चलाई जायेंगी। मेगा टेक्सटाइल पार्क खोले जायेंगे। मोबाइल फोन, जूते, दबाईयां, चमडा, सोलर एवं ई-ब्हीकल बैटरी सस्ती कर दी जायेंगी। नारियल, काजू, कोको की आधुनिक खेती पर काम किया जायेगा।
प्रत्येक जिले में बालिकाओं के लिए छात्रावास बनाये जायेगें। किसी व्यक्ति की दुर्घटना होने की स्थिति में मोटर एक्सीडेंट क्लेम की राशि पर कोई टी.डी.एस. नहीं कटेगा और न ही कोई आयकर लगाया जायेगा।

No comments:
Post a Comment