---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Sunday, February 1, 2026

​बजट 2026: 'विकसित भारत' के संकल्प को सिद्ध करने वाला बजट : विधायक देवेंद्र जैन


​शिवपुरी।
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत बजट 2026-27 का स्वागत करते हुए शिवपुरी विधायक देवेंद्र जैन ने इसे एक ऐतिहासिक और दूरदर्शी कदम बताया है। विधायक जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह बजट 'विकसित भारत' के संकल्प को पूरा करने वाला है। उन्होंने रेखांकित किया कि वैश्विक आर्थिक अस्थिरता के बावजूद भारत 7% की विकास दर के साथ आज दुनिया की सबसे मजबूत अर्थव्यवस्था के रूप में उभर रहा है।

​विधायक जैन ने बजट की सराहना करते हुए कहा कि यह पूरी तरह से युवाओं को समर्पित है। मैन्युफैक्चरिंग, सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे आधुनिक क्षेत्रों में भारी निवेश से युवाओं के लिए रोजगार के लाखों नए अवसर सृजित होंगे। उन्होंने विशेष रूप से 'महात्मा गांधी ग्राम स्वराज' पहल का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे हमारे ग्रामीण शिल्प और कुटीर उद्योगों को वैश्विक मंच पर नई पहचान मिलेगी।

​विधायक ने अंत में प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री का आभार जताते हुए कहा कि यह बजट गरीब, किसान, महिला और युवा—हर वर्ग के सशक्तिकरण की गारंटी है।

No comments: