---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Sunday, February 1, 2026

दूरदर्शी, समावेशी, ठोस और जनकल्याणकारी बजट : धैर्यवर्धन


भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश के पूर्व प्रवक्ता धैर्यवर्धन ने केंद्र सरकार द्वारा आज प्रस्तुत किए गए बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वैश्विक व्यापारिक चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने ठोस, समावेशी, जनकल्याणकारी , समावेशी बजट प्रस्तुत करते हुए सेमीकंडक्टर्स के निर्माण, रेयर अर्थ की खोज , ए आई टेक्नोलॉजी, वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर को वरीयता प्रदान की है ।

वरिष्ठ भाजपा नेता धैर्यवर्धन ने बताया कि देश में सात नए हाई स्पीड रेल कॉरिडोर , तीन नए अखिल भारतीय आयुर्वेदिक संस्थान , बीस नए जलमार्ग निर्मित करने के साथ रक्षा बजट में पंद्रह प्रतिशत की वृद्धि एवं लघु और मध्यम उद्योग धंधों के लिए दस हजार करोड़ का ग्रोथ फंड बनाने का ऐलान किया है । 

केंद्रीय बजट में कैंसर, डायबिटीज सहित गंभीर रोगों की छत्तीस दवाओं, ईवी बैटरीज, बायोमिक्स सीएनजी, कपड़ों को सस्ता किया है । धार्मिक पहिचान वाले शहरों के विकास के लिए पांच हजार करोड़ का विशेष प्रावधान कर धार्मिक आस्थावान लोगों का दिल जीता । पांच लाख से अधिक की आवादी के शहरों के इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के लिए अतिरिक्त राशि का सतत प्रबंध किया है ।

भाजपा नेता धैर्यवर्धन ने बताया कि देश के प्रत्येक जिले में एक बालिका छात्रावास भी बनाया जाएगा । अब इनकम टैक्स रिटर्न फाइलिंग के लिए और ज्यादा सरलीकरण करते हुए संशोधित रिटर्न फाइलिंग हेतु वर्ष भर की समय सीमा बढ़ा दी गई है । अब टैक्स की गणना की भूल या टैक्स चोरी के मामलों जेल के बजाय अर्थ दंड का प्रावधान करके मुकदमों को कम करने का प्रयास किया है । मोदी सरकार देश और देशवासियों को सुरक्षित आर्थिक भविष्य देने के लिए वर्तमान गढ़ रही है ।


No comments: