---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Sunday, February 1, 2026

मनुष्य जन्म को सार्थक करने के लिए जरूर कराऐं श्रीमद् भागवत कथा : बृजभूषण महाराज



मोहन नगर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में बताया कथा का महत्व

शिवपुरी-शहर में विष्णु मंदिर के समीप मोहननगर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के तृतीय दिवस पर राष्ट्रीय कथा प्रवक्ता पंडित श्री बृजभूषण जी महाराज ने बताया कि जो मनुष्य हमसे स्वार्थ से प्रेम करते हैं अथवा स्वार्थ के कारण हमसे लगाव रखते हैं ऐसे लोगों से बचकर के रहना चाहिए, क्योंकि ऐसे मनुष्य जब तक ही हमारे समीप रहते हैं जब तक हमारे पास धन एवं ऐश्वर्य है जैसे ही हमारा धन एवं ऐश्वर्य समाप्त होता है तो स्वार्थी लोग हमसे दूरी बना लेते हैं, इसलिए जो हमसे निस्वार्थ प्रेम करें ऐसे मनुष्य से ही प्रेम करना चाहिए।

आचार्य जी ने कथा के प्रसंग में सुंदर श्री शिव विवाह की कथा को सुनाया और बताया कि भगवान शिव साक्षात ईश्वर है एवं भगवान शिव के द्वारा ही  समस्त सृष्टि का सृजन पालन एवं नाश होता है भगवान शिव निराकार रूप में भी पूजे जाते हैं एवं साकार रूप में भी भगवान शिव की पूजा होती है भगवान शिव का विवाह पार्वती जी से हुआ, क्योंकि पार्वती साक्षात प्रकृति है और भगवान शिव परमेश्वर हैं प्रकृति और पुरुष का यह संयोग ही शिव और पार्वती के विवाह का मुख्य कारण है। 

आचार्य जी ने कथा के प्रसंग में सुंदर प्रसंग को सुनाते हुए कहा कि शुकदेव जी परीक्षित पर प्रसन्न होकर के उनको भागवत कथा सुनाने के लिए आए और भागवत कथा ज्ञान के द्वारा उनका कल्याण किया। महाराज जी ने बताया कि अपने जीवन में मनुष्यों को अवश्य भागवत कथा करवानी चाहिए क्योंकि भागवत कथा के श्रवण मात्र से ही हमारा जीवन सफल हो जाता है इस कथा का आयोजन 30 जनवरी से 6 फरवरी 2026 तक किया जा रहा है इस कथा के मुख्य यजमान शांतिलाल गुप्ता राजीव गुप्ता, दीपक गुप्ता एवं छवेंद्र गुप्ता हैं कथा का समय दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक रखा गया है।

No comments: