---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Sunday, February 1, 2026

पैरा कबड्डी नेशनल में रविन्द्र गुर्जर ने कांस्य पदक जीतकर किया अंचल का नाम रोशन


शिवपुरी।
ग्राम ठाटी, तहसील नरवर निवासी रविन्द्र गुर्जर ने पैरा कबड्डी नेशनल प्रतियोगिता में कांस्य पदक हासिल कर शिवपुरी जिले और मध्य प्रदेश का नाम रोशन किया है। यह राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता विशाखापट्टनम, आंध्र प्रदेश में आयोजित की गई थी। रविन्द्र गुर्जर की इस उपलब्धि के पीछे उसकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण प्रमुख कारण रहे। सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बावजूद रविन्द्र ने कभी हार नहीं मानी और लगातार अभ्यास के बल पर यह मुकाम हासिल किया। रविन्द्र की इस सफलता से गांव और क्षेत्र में खुशी की लहर है। स्थानीय लोगों, परिजनों और खेल प्रेमियों ने उसे बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। युवाओं के लिए रविन्द्र गुर्जर आज प्रेरणा बनकर उभरे हैं, जिन्होंने यह साबित कर दिया कि मेहनत और आत्मविश्वास से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

No comments: