---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Sunday, February 1, 2026

चरित्र निर्माण करना है शिक्षक का कार्य : विवेक श्रीवास्तव जिला शिक्षा अधिकारी






तृतीय शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित, 70 शिक्षकों का हुआ सम्मान

शिवपुरी/ बदरवास- जनपद शिक्षा केंद्र बदरवास द्वारा शैक्षिक संवाद एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में अध्यक्ष जिला पंचायत नेहा यादव, जिला शिक्षा अधिकारी विवेक श्रीवास्तव,एसडीएम कोलारस अनूप श्रीवास्तव, जिला परियोजना समन्वयक  दफेदार सिंह सिकरवार, जिला महामंत्री योगेंद्र रघुवंशी भारतीय जनता पार्टी,मंडल अध्यक्ष कल्याण सिंह यादव, तहसीलदार बदरवास प्रदीप भार्गव, एपीसी जिला शिक्षा केंद्र अतर सिंह राजोरिया, उमेश करारे, विकासखंड शिक्षा अधिकारी रामनिवास जाटव,मनोज सेन,उदय तोमर उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती पर दीप प्रज्वलन कर की गई. सरस्वती वंदना मॉडर्न ब्राइट के बच्चों द्वारा प्रस्तुत की गई।अतिथियों का बैच लगाकर स्वागत वेद प्रकाश शर्मा,संजीव भार्गव, कमलेश गुप्ता,सेवक चंदेल, घनश्याम शर्मा, धर्मेंद्र चतुर्वेदी, प्रदीप धाकड़ एवं रामजी श्रीवास्तव द्वारा किया गया.समस्त अतिथियो का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया.कार्यक्रम की रूपरेखा एवं स्वागत भाषण बीआरसी तोमर द्वारा किया गया। बीआरसी अंगद सिंह तोमर द्वारा बताया गया शिक्षकों का तीसरा यह सम्मान समारोह है, जो शिक्षक अच्छा कार्य कर रहे हैं उन्हें आज सम्मानित किया जा रहा है।

शिक्षकों के सम्मान हेतु  बिंदुओ  जैसे स्कूलों के बेहतर संचालन/ रंगाई पुताई/ नियमित उपस्थित,गुणवत्ता, नवाचार, तथा अन्य बिंदुओं को शामिल किया गया था. संकल्प लेकर एवं एक सोच एक विजन ग्रुप का निर्माण किया गया. बदरवास के अंतर्गत 16 स्कूलों में शानदार पुस्तकालय का निर्माण किया. ओलंपियाड में 3 वर्षों से लगातार 100 प्रतिशत   उपस्थिति के साथ मध्य प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा है बदरवास। इस बार 13 बच्चों का चयन जिला स्तरीय ओलंपियाड के लिए हुआ।

No comments: