---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Sunday, February 1, 2026

आदर्श विद्या मंदिर हायर सेकेण्डरी स्कूल में नवीन मान्यता के अवसर पर भव्य वार्षिक उत्सव


प्रतिभा सम्मान समारोह, शिक्षा और संस्कृति का विराट उत्सव का किया आयोजन

शिवपुरी/बामौरकलां। आदर्श विद्या मंदिर हायर सेकेण्डरी स्कूल बामौर कलां को नवीन मान्यता प्राप्त होने के गौरवपूर्ण अवसर पर विद्यालय परिसर में वार्षिक उत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की प्रतिभा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और विद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों का भव्य प्रदर्शन देखने को मिला। इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण में उत्सव का माहौल रहा और ग्रामीण अंचल के सैकड़ों पालक, शिक्षक, विद्यार्थी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय विधायक प्रीतम सिंह लोधी (विधायक पिछोर) रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी विवेक श्रीवास्तव ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, बी.आर.सी.सी.संजय भदोरिया (विकासखण्ड खनियांधाना), पंचायत सचिव मनमोहन शर्मा, भितरवार से कछवाहा कुशवाह क्षत्रिय समाज के प्रदेश अध्यक्ष  कैलाशचन्द्र कुशवाह, भाजपा जिला अध्यक्ष  कैलाश कुशवाह, नरवर से भगवान सिंह कुशवाह, क्षेत्र के वरिष्ठ शिक्षक, समाजसेवी, पालकगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अतिथियों ने विद्यालय को हायर सेकेण्डरी मान्यता मिलने पर विद्यालय परिवार को हार्दिक शुभकामनाएं दीं और कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में यह विद्यालय एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

 कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती पूजन एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। समिति अध्यक्ष राजकुमार कुशवाह, विद्यालय संचालक बी.एल. कुशवाह, प्राचार्य निर्मल कुमार कोली, प्रधानाध्यापक मनोज कुमार कोली एवं व्यवस्थापक अनिल कुमार कुशवाह द्वारा मुख्य अतिथि, अध्यक्ष एवं विशिष्ट अतिथियों का पुष्पमालाओं, शाल एवं श्रीफल से भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। 

विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विद्यार्थियों ने अपनी कला, अनुशासन और संस्कारों का अद्भुत प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का कुशल एवं प्रभावी संचालन श्री हरपाल सिंह गौर एवं कु. अनामिका गुप्ता द्वारा किया गया, जिन्होंने मंच संचालन को आकर्षक और रोचक बनाया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय संचालक बी.एल. कुशवाह द्वारा सभी अतिथियों, शिक्षकों, पालकों, विद्यार्थियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

No comments: