शिवपुरी- पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय आई.टी.बी.पी. शिवपुरी में 06 फरवरी 2026 को परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में परीक्षा के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना तथा परीक्षा से जुड़े तनाव को कम करना रहा।कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा परीक्षा पे चर्चा के माध्यम से दिए गए प्रेरणादायक संदेशों से अवगत कराया गया। कार्यक्रम के दौरान वीडियो प्रसारण के माध्यम से विद्यार्थियों ने परीक्षा को बोझ नहीं, बल्कि आत्ममूल्यांकन का अवसर मानने की सीख प्राप्त की। शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को समय प्रबंधन, नियमित अध्ययन, आत्मविश्वास, योग एवं ध्यान के महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही यह भी समझाया गया कि परीक्षा जीवन का एक हिस्सा है, संपूर्ण जीवन नहीं। विद्यार्थियों को तनावमुक्त रहकर संतुलित आहार, पर्याप्त नींद और सकारात्मक सोच अपनाने की सलाह दी गई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने प्रश्नों एवं अनुभवों को साझा किया। अंत में विद्यालय परिवार द्वारा यह संदेश दिया गया कि सफलता का मार्ग निरंतर प्रयास, अनुशासन और आत्मविश्वास से होकर गुजरता है। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायक सिद्ध हुआ।

No comments:
Post a Comment