---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Friday, February 13, 2026

मूंग के स्थान पर उड़द फसल को बढ़ावा देने कृषकों को दी गई समझाइश


शिवपुरी-
जिले के उप संचालक कृषि पान सिंह करौरिया एवं कृषि विज्ञान केंद्र के प्रमुख कृषि वैज्ञानिक डॉ. पुनीत राठौर तथा डॉ. एम.के. भार्गव द्वारा शिवपुरी विकासखंड के ग्राम पिपरसमां, ठेह, टोंगरा, सोहारा, महेदावली एवं कुशियारा में कृषक सभाएं आयोजित की गईं।

सभाओं में उपसंचालक कृषि द्वारा कृषकों को नरवाई प्रबंधन की तकनीकों की जानकारी दी गई तथा स्ट्रारीपर कृषि यंत्र से गेहूं फसल की कटाई के बाद शेष नरवाई से भूसा तैयार करने की विधि समझाई गई। कृषि वैज्ञानिकों ने कृषकों को सलाह दी कि वे ग्रीष्मकालीन मूंग के स्थान पर उड़द एवं मूंगफली फसल का उत्पादन अपनाएं, जिससे बेहतर उत्पादन एवं आय में वृद्धि संभव हो सके। कृषि विभाग एवं कृषि विज्ञान केंद्र के संयुक्त दल द्वारा कृषकों की फसलों का निरीक्षण भी किया गया तथा पशुओं के लिए हरे चारे का उत्पादन करने की सलाह दी गई। इस अवसर पर कृषक रामस्वरूप धाकड़, विजय सिंह रावत, रणवीर सिंह रावत, जानकी धाकड़ सहित लगभग 250 कृषक उपस्थित रहे। साथ ही विकासखंड के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी संदीप रावत एवं कृषि विस्तार अधिकारी बृजमोहन शर्मा भी मौजूद रहे।

No comments: