---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Monday, February 9, 2026

ओझा समाज युवक मंडल द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन


सामान्य ज्ञान में विशाल ने पाया प्रथम स्थान और द्वितीय स्थान पर रहीं कु. हर्षिता ओझा

शिवपुरी-ओझा समाज युवक मंडल मध्य प्रदेश रजि द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों में अमित ओझा (समाधान एकेडमी इंदौर एवं दो बार मा. राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री से सम्मानित), हेमंत ओझा (जिला उपाध्यक्ष भाजपा), प्रकाशचंद्र झा (वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी), जयप्रकाश ओझा(रीटा. प्राचार्य), मथुरा प्रसाद ओझा(वरिष्ठ समाज सेवी एवं दिनेश रेडियो के संचालक) उपस्थित रहे।

आचार्य महेश ओझा तथा कन्हैया लाल झा जी ने विधिवत पूजन व मंत्रोच्चार से कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री विश्वकर्मा, मां सरस्वती, लालाजी महराज के समक्ष दीप-प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्पण से किया गया। अतिथियों का परिचय प्रदीप झा ने कराया गया। अतिथि स्वागत अभिनंदन शॉल,श्रीफल, पट्टिका पहनाकर रामगोपाल ओझा, लटूरीराम ओझा, मंगल सिंह ओझा , रघुवीर ओझा द्वारा किया गया।  

सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में जिले से लगभग 60 बालक बालिकाओं ने भाग लिया। इस प्रतिभा सम्मान समारोह में शिवपुरी जिले से लगभग 80 बालक बालिकाओं ने  कक्षा 10वीं, 12वीं, में 80 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित करने वाले विद्यार्थियों तथा सरकारी पदों , कला , साहित्य , संगीत , खेलकूद, आदि क्षेत्रों में पद प्राप्त कर समाज का गौरव बढ़ाया। जिन्हें संगठन  ने प्रशस्ति पत्र तथा स्मृति चिह्न भेंट स्वरूप प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में  कोलारस, बदरवास, करैरा, पिछोर, खनियाधाना, नरवर , पोहरी, बैराड़,  गुना, इंदौर जिले से समाज के प्रतिनिधि मंडल उपस्थित रहे।

संगठन से प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज ओझा जी, प्रदेश कोषाध्यक्ष नंदकिशोर ओझा जी (अध्यक्ष ,नि:शुल्क सामूहिक विवाह  सम्मेलन ), सतर्कता मंत्री सोनू ओझा , रविंद्र ओझा, पंकज ओझा, टिंकल ओझा, एवं सभी दायित्वान कार्यकर्तागण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन दीप ओझा जी द्वारा किया गया। अंत में अतिथियों का आभार प्रदेश अध्यक्ष राज ओझा जी द्वारा व्यक्त किया गया। परीक्षा का सफल संचालन बलराम ओझा (रि.आर्मी), विवेक ओझा, कृष्णकांत झा (एडवोकेट) ने किया।

No comments: