शिवपुरी-अल्प प्रवास पर शिवपुरी आए निशक्तजन आयुक्त को दिव्यांग कल्याण विकास परिषद के बैनर तले दिव्यांगों ने जायज मांगों के समर्थन में ज्ञापन सौंपा एवं दिव्यांग जनों की समस्याओं को शीघ्र दूर करने के संदर्भ में चर्चा की।दिव्यांग कल्याण एवं विकास परिषद कार्य क्षेत्र संपूर्ण भारत के द्वारा आज राष्ट्रीय अध्यक्ष हिम्मतसिंह तवर, उपाध्यक्ष सुप्रिया यादव के निर्देशानुसार निशक्तजन आयुक्त अजय खेमरिया को ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें प्रमुख रूप से दिव्यांगों की पेंशन को 600 से बढ़कर ?5000 प्रतिमाह किया जाए, दिव्यांगों को नगर परिषद, नगर निगम द्वारा निर्मित दुकानों में 6त्न आरक्षण पर दुकान आवंटित किया जाए, दिव्यांग एक्ट 2016 को धरातल पर लागू किया जाए, दिव्यांगों के लिए कार्य कर रही पुनर्वास के संस्थान में दिव्यांगों को कैंटीन संचालन के लिए दिया जाए, दिव्यांग भर्ती को जो सीधी भर्ती उच्च न्यायालय के आदेश से संपूर्ण मध्य प्रदेश में 56 विभागों में होनी थी लेकिन समय सीमा में पूर्ण न कर पाने के कारण इसे बंद कर दिया गया, हम चाहते हैं कि इसे पुन: जारी किया जाए और इस प्रक्रिया को ऑनलाइन के माध्यम से आगे बढ़ाया जाए, दिव्यांगों को रोजगार से जोड़ा जाए, 40त्न दिव्यांग साथियों को पेट्रोल चरित्र गाड़ी प्रदान की जाए, जिससे दिव्यांग अपना स्वयं का रोजगार प्राप्त कर सके। दिव्यांजनों की एक विशेष मांग कि हमारे ग्वालियर संभाग एवं शिवपुरी, गुना, अशोकनगर आदि क्षेत्र में कोई दिव्यांग विद्यालय नहीं है जिससे कि अंचल के दिव्यांग बच्चों को शिक्षा से वंचित रहना पड़ता है।
अनुरोध किया गया है कि हमारी मांग पर विचार किया जाए और यदि स्पेशल विद्यालय शिवपुरी जिले में स्थापित होता है तो इससे काफी दिव्यांगों का भला हो पाएगा। आज इस ज्ञापन में उपस्थित राष्ट्रीय सचिव अजमेर सिंह पाल, जिला अध्यक्ष जहूर खान, जिला संरक्षक संतोष शर्मा, जिला सचिव पवन रजक, लखनलाल जाटव और अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment