---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Monday, February 9, 2026

थाना फिजीकल पुलिस द्वारा पीडि़ता को जान से मारने की नियत से जहर पिलाने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार


शिवपुरी-
पुलिस थाना फिजीकल के द्वारा गत दिवस एक पीडि़ता को जान से मारने की नीयत से जहर पिलाने वाले आरोपी को थाना प्रभारी नम्रता भदौरिया के द्वारा पकड़ा गया और आरोपी के विरूद्ध प्रकरण दर्ज करते हुए मामला विवेचना में लिया गया। इस मामले में पुलिस की त्वरित कार्यवाही से फरियादी परिजनों में पुलिस के प्रति विश्वास जागृत हुआ है और उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली को सराहा।

बताना होगा कि बीती फरियादिया बेवी जाटव पुत्री भरत जाटव उम्र 19 साल निवासी करोदी कालोनी शिवपुरी ने सिद्धी विनायक हास्पीटल मे रिपोर्ट किया कि गत दिवस रविवार को दोपहर 2/00 बजे की बात है दिलीप धाकड मुझे घर से ग्वालियर बायपास रोड तरफ ले गया और जबरदस्ती शराब पिलाई तथा जान से मारने की नियत से इल्ली मार दवाई पिला दी और मुझे सिद्दी विनायक हॉस्पिटल छोडकर भाग गया जिस पर से देहाती नालसी 0/26 धारा 109 (1), 123 बी.एन.एस, 3 (2) (व्ही) एससी/एसटी एक्ट की लेख कर वापसी पर असल अपराध क्रमांक 23/26 धारा 109 (1), 123 बीएनएस, 3 (2) (व्ही) एससी/एसटी एक्ट बी.एन.एस. कायम कर विवेचना मे लिया गया मामला गंभीर प्रवृति का होने से पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन मे, अति. पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं सीएसपी संजय चतुर्वेदी के मार्ग निर्देशन में थाना प्रभारी फिजीकल नम्रता भदौरिया के द्वारा आरोपी की तलास हेतु सी.सी.टी.वी. फुटेज देखे गये एवं आरोपी के मोबाईल की टावर लोकेशन ली गई तो आरोपी कोलारस तरफ होना पता चला जिस पर से तत्काल रवाना होकर कोलारस ग्राम मोहराई पहुंचे आरोपी की पतारसी के भरसक प्रयास किये गये

तब जाकर आरोपी दिलीप धाकड पिता रामराज धाकड उम्र 23 साल निवासी करोदी कालोनी शिवपुरी का मिला जिसे फिजीकल पुलिस व्दारा गिरफ्तार किया जाकर आरोपी से घटना मे प्रयुक्त मोटर साईकिल को करोदी कालोनी से जप्त किया गया तथा घटना स्थल के पास से आरोपी की निशादेही मे इल्ली मार दवाई की डिब्बी तथा शराब वियर की कैन जप्त की गई। इस कार्यवाही में निरीक्षक नम्रता भदौरिया, सउनि नारायण सिह, प्रआर अंकित सिह, प्रआर विजय सेंगर आर देवेन्द्र रावत, आर नरेन्द्र राठौर, आर हरिओम यादव, आर प्रेम सिह, महिला आर रुबी शामिल रही।

No comments: