---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Monday, February 9, 2026

दूरसंचार वाहिनी, आईटीबीपी शिवपुरी द्वारा किया गया सेवानिवृत्त सैनिक दिवस का आयोजन


शिवपुरी-
दूरसंचार वाहिनी आई.टी.बी.पी. शिवपुरी के कैम्प परिसर में सेवानिवृत सैनिक दिवस का आयोजन रोशन लाल ठाकुर, उप महानिरीक्षक दूरसचार वाहिनी की अध्यक्षता में किया गया।

उल्लेखनीय है कि उप महानिरीक्षक, जिला कल्याण अधिकारी शिवपुरी की अध्यक्षता में सभी केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल के सेवानिवृत पदाधिकारियों के लिए प्रत्येक तिमाही में वार्ब की त्रैमासिक मीटिंग का भी आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर श्री रोशन लाल ठाकुर, उप महानिरीक्षक दूरसंचार वाहिनी एवं जिला कल्याण अधिकारी शिवपुरी द्वारा सभी भूतपूर्व सैनिको से वार्तालाप की गई तथा उनकी समस्याओं को सुना एवं समस्याओं के निराकरण का भी आश्वासन दिया। इस अवसर पर रामचरण सिंह सेवानिवृत नायक / पायनियर सबसे वयोवृद्ध सेवानिवृत कार्मिक को वाहिनी की ओर से शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके उपरांत जलपान के साथ समारोह का समापन किया गया।

No comments: