---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Friday, February 6, 2026

बाल विवाह समाज के लिए कलंक है, इसे मिटाना जरूरी : विधायक देवेंद्र जैन


जागरूकता को लेकर विधायक ने हरी झण्डी दिखाकर जागरूकता रथ को किया रवाना

शिवपुरी- बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता रथ को विधायक देवेंद्र जैन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बाल विवाह समाज के लिए कलंक है और इसे मिटाना जरूरी है। उन्होंने लोगों से बाल विवाह के आयोजनों का विरोध करने की अपील की। 100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत महिला एवं बाल विकास द्वारा विभिन्न विभागों के समन्वय से जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। विदिशा सोशल वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन के द्वारा तैयार जागरूकता रथ ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर बच्चों तथा समुदाय को बाल विवाह के दुष्प्रभाव के बारे में बताएगा और बाल विवाह की खिलाफत करने के लिए प्रेरित करेगा। इस अवसर पर बाल संरक्षण अधिकारी राघवेंद्र शर्मा, विदिशा फाउंडेशन के संतोष ठाकुर मौजूद रहे।

जागरूकता रथ की विशेषताएं
रथ में बाल विवाह के दुष्प्रभाव की पेम्पलेट एवं संवाद के माध्यम से जानकारी दी जाएगी।
एक वोलेंटियर रथ पर रहेंगे जो समुदाय के लोगों की जिज्ञासाओं को शांत करेंगे या संबंधित अधिकारियों से उनकी बात कराएंगे।
रथ स्कूलों, छात्रावासों एवं आंगनवाडिय़ों पर जाकर बच्चों को जागरूक करने और आवश्यकता पडऩे पर चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर सूचना देने के लिए प्रेरित करेगा।

No comments: