---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Friday, February 6, 2026

विधायक ने किया पानी टंकी का लोकार्पण, जल अर्पण दिवस के अवसर पर रखा कार्यक्रम


शिवपुरी।
शिवपुरी जिले की जनपद पंचायत पिछोर अंतर्गत ग्राम पंचायत आगरा में शुक्रवार को जल जीवन मिशन अंतर्गत जल अर्पण दिवस के अवसर पर एक करोड़ नो लाख तिरेसठ हजार रुपए की लागत से स्वीकृत एक पानी की टंकी का लोकार्पण क्षेत्रीय विधायक प्रीतम सिंह लोधी के मुख्य अतिथि में किया गया।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्या श्रीमती कामता-रघुवीर सिंह लोधी, एडिशनल सीईओ जिला पंचायत नरेन्द्र सिंह नरवरिया भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विधायक लोधी ने पानी की टंकी का लोकार्पण करते हुए स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी आदिवासी परिवार को न ही कच्चे घर में रहने दिया जाएगा और न ही बिना पानी के कोई घर रहेगा, प्रदेश और केंद्र सरकार हर घर पक्का करेगी और हर घर नल से जल पहुंचा रही है। विधायक ने छात्रों से किए गए वादे को एक बार फिर दोहराते हुए कहा कि प्रदेश स्तरीय मेरिट सूची में मेरे विधानसभा के छात्र आने पर विद्यालय अभिभावक समेत एक छात्र पर 50 लाख रुपए खर्च करूंगा।

विधायक ने पानी को व्यर्थ ना बहने की अपील करते हुए कहा कि जल ही जीवन है, अत: सहेज कर रखें। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य समेत एडिशनल सीईओ नरवरिया ने भी शासकीय योजना पर चर्चा करते हुए लोगों को संबोधित किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों के अलावा जनपद उपाध्यक्ष रामरतन लोधी, विधायक प्रतिनिधि जगतसिंह पाल, सरपंच सुल्तान सिंह कोली, पीएचई उपेंद्र आशीष परिहार, ब्लॉक कोर्डिनेटर अमित गोस्वामी, वंदना गौर, प्रतीक अग्रवाल, संतोष कोली, पंचायत सचिव वीर सिंह यादव, अजब सिंह लोधी आदि उपस्थित रहे।

No comments: