---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Saturday, February 28, 2026

रोटरी क्लब इंटरनेशनल एवं श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्वास्थ्य सेवा मिशन के तत्वाधान में निकली स्वास्थ्य जागरूकता रैली


शिवपुरी-
नगर में आगामी 17 से 24 मार्च तक रोटरी रीजनल एंडिकल मिशन शिवपुरी एवं श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्वास्थ्य सेवा मिशन के संयुक्त तत्वाधान में जिला मुख्यालय स्थित मैडिकल कॉलेज शिवपुरी के प्रांगड़ में मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस स्वास्थ्य सेवा का लाभ अधिक से अधिक लोग उठा सके इसे लेकर नगर में स्वास्थ्य जागरूकता रैली का आयोजन शनिवार को किया गया। यह रैली दो बत्ती स्थित श्रीमंत माधवराव सिंधिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर हुई जिसमें नगर के गणमान्य नागरिक, रोटरी क्लब शिवपुरी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं नगर वासी शामिल रहे।

यह रैली दो बत्ती से प्रारंभ होकर नगर के सिद्धेश्वर रोड से विष्णु मंदिर होकर पुराना बस स्टैंड होते हुए कोर्ट रोड़ होकर अस्पताल चौराहे से अग्रसेन चौक होकर तात्याटोपे पार्क में संपन्न हुई। इस रैली में मुख्य रूप से ओएसडी पुरूषोत्तम पाराशर, रोटरी रीजनल मेडिकल मिशन के अध्यक्ष भूपेन्द्र जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष जसमंत जाटव, जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव, नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा, पूर्व मंत्री सुरेश राठाखेड़ा, प्रदेश कार्यकारी समिति के सदस्य हरवीर रघुवंशी, रोटरी रीजनल मेडिकल मिशन के उपाध्यक्ष उदित चतुर्वेदी, कॉर्डिनेटर पवन जैन (पीएस), डॉ दिलीप जैन, रोटरी क्लब अध्यक्ष दीपेश सांखला, सचिव मनीष गोयल, डॉ एम डी गुप्ता, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.संजय ऋषिश्वर, रोटरी के पदाधिकारी, समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि सहित अन्य जनप्रतिनिधि अधिकारीगण उपस्थित थे। इसके साथ ही इस मेगा स्वास्थ्य शिविर में देश के ख्यातिनाम चिकित्सक उपस्थित रहकर पीडि़त मरीजों का उपचार करेंगे। इस शिविर में शिवपुरी-गुना-अशोकनगर सहित आसपास के सभी जिलों के मरीज उपचार हेतु शिविर में उपस्थित हो सकेंगे। शिविर में सम्पूर्ण उपचार नि:शुल्क रहेगा।

No comments: