---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Tuesday, February 10, 2026

मेडिकल कॉलेज में सीटी स्कैन, एमआरआई, अल्ट्रासाउंड और मोतियाबंद ऑपरेशन सुविधाएं हो प्रारंभ : प्रहलाद भारती


जनसुविधाओं की मांग को लेकर पूर्व विधायक ने की उप मुख्यमंत्री से मुलाकात, सौंपा मांग पत्र

शिवपुरी-मेडिकल कॉलेज में सीटी स्कैन, एमआरआई, अल्ट्रासाउंड और मोतियाबिंद ऑपरेशन की सुविधाएं शुरू करने के लिए पूर्व विधायक व पूर्व राज्यमंत्री दर्जा प्रहलाद भारती ने उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेन्द्र शुक्ल से  श्रीमंत राजमाता विजयाराजे सिंधिया चिकित्सा महाविद्यालय शिवपुरी में  इन महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का अभाव है, जिससे क्षेत्र के मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

पूर्व विधायक भारती ने स्वास्थ्य मंत्री से अनुरोध किया कि शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में जल्द से जल्द सीटी स्कैन, एमआरआई, अल्ट्रासाउंड मशीनें स्थापित की जाएं और मोतियाबिंद ऑपरेशन की सुविधा शुरू की जाए। उन्होंने कहा कि इन सुविधाओं के शुरू होने से क्षेत्र की जनता को स्थानीय स्तर पर ही बेहतर और समय पर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार होगा। विधायक ने यह भी बताया कि शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में इन सुविधाओं की शुरुआत से न केवल मरीजों को राहत मिलेगी। यहां के छात्रों को व्यावहारिक प्रशिक्षण का बेहतर अवसर मिलेगा। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री से इस मामले को प्राथमिकता देने और जल्द से जल्द आवश्यक कदम उठाने की अपील की है, ताकि शिवपुरी और आसपास के क्षेत्रों की जनता को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके।

No comments: