---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Tuesday, February 10, 2026

हनुमान क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन, हनुमान क्लब बनी विजेता, समापन में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक व राज्यमंत्री दर्जा प्रहलाद भारती उपस्थित रहें


खेलों के आयोजन से आपसी समन्वय कायम रहता है : प्रहलाद भारती

शिवपुरी-पोहरी विधानसभा के ग्राम ऐनपुरा में हनुमान क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक व राज्यमंत्री दर्जा प्रहलाद भारती उपस्थित रहें। इस दौरान हनुमान क्लब और हरियाखेड़ी 11 के बीच टॉस कराया जिसमें हनुमान क्लब ने बल्लेबाजी की और हरियाखेड़ी 11 ने गेदबाजी की।

इस दौरान दोनों टीम के खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त किया। समापन के मौके पर आयोजन समिति के पदाधिकारी संतोष वर्मा, सुनील धाकड़, सतेन्द्र धाकड़, बब्लेश धाकड़, अवदेश वर्मा, चंचल धाकड़, भानू कुशवाह, गोलू चंदेल, सिद्धम वर्मा आदि ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर भारती ने कहा कि किसी भी खिलाड़ी को कभी भी हार व जीत से घबराना नहीं चाहिए बल्कि उससे प्रेरणा लेते चुनौतीपूर्ण संघर्ष से उबरकर और भी सशक्त तरीके से वापसी करनी चाहिए, उन्होंने कहाकि खेल के आयोजन से आपसी समन्वय कायम रहता है। जिसमें हनुमान क्लब ने जीत हासिल की एवं विजेता और उपविजेता टीमों को शील्ड प्रदान की। इस अवसर पर ऐनपुरा आश्रम वाले महाराज जी, लक्ष्मीराम नेताजी, उम्मेद धाकड़, महेश धाकड़ (पूर्व सरपंच), नरेश धाकड़, कपिल धाकड़ विशेष रूप से उपस्थित रहें।

No comments: