---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Tuesday, February 10, 2026

बगीचा सरकार प्रांगण में 21 से 27 फरवरी तक गूंजेगी श्रीराम कथा


राष्ट्रीय कथा व्यास श्री बाल बिहारी जी महाराज वृंदावन धाम के मुख से बहेगी श्री राम कथा

शिवपुरी/करैरा-करैरा नगर के आस्था के केंद्र बगीचा सरकार हनुमान मंदिर में आगामी 21 फरवरी से 27 फरवरी में होने वाले भव्य धार्मिक आयोजन होने जा रहा है इस संबंध में शिवपुरी प्रवास के दौरान जानकारी देते हुए राष्ट्रीय कथा व्यास श्री बाल बिहारी जी महाराज (वृंदावन धाम) ने बताया कि हनुमान जी की कृपा से फरवरी माह में संगीतमयी श्रीराम कथा का विशाल आयोजन होने जा रहा है।

21 फरवरी से शुरू होगा महायज्ञ
कथा व्यास श्री बाल बिहारी जी महाराज ने कार्यक्रम की रूपरेखा साझा करते हुए बताया कि कथा का विधिवत शुभारंभ 21 फरवरी शनिवार को होगा। यह आध्यात्मिक अनुष्ठान 27 फरवरी शुक्रवार तक निरंतर चलेगा। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से प्रभु श्रीराम के पावन चरित्र का वर्णन किया जाएगा। 28 फरवरी को हवन एवं भंडारा होगा महाराज जी ने जानकारी दी कि कथा आरंभ होने से एक दिन पूर्व, 20 फरवरी शुक्रवार को नगर में  कलश यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा काली माता मंदिर से प्रारंभ होकर गाजे-बाजे के साथ बगीचा सरकार मंदिर प्रांगण पहुंचेगी।

कथा श्रवण नहीं बल्कि सनातन संस्कृति और रामभक्ति प्रसार का माध्यम : श्री बालबिहारी जी
श्री बाल बिहारी जी महाराज ने कहा कि यह आयोजन केवल कथा श्रवण नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति और राम भक्ति के प्रसार का माध्यम है। उन्होंने शिष्यमण्डल सहित समस्त नगरवासियों व ग्रामीण अंचल के श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि वे सपरिवार इस आयोजन में सम्मिलित होकर पुण्य लाभ अर्जित करें। महाराज जी ने सभी धर्मप्रेमियों को इस पावन अवसर पर पधारने का स्नेह भरा निमंत्रण दिया है। आयोजन को सफल बनाने के लिए यजमान सहित समस्त शिष्य मंडल ने तैयारी शुरू कर दी गई हैं।

No comments: