---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Tuesday, February 10, 2026

डीएसपी अवनीत शर्मा को दी भावभीनी विदाई, श्योपुर जिले के बड़ौदा अनुभाग में हुई नई तैनाती


महिला उत्पीडऩ और अनुसूचित जाति के पीड़ितों को हमेशा न्याय दिलाने का किया प्रयास

शिवपुरी। अपनी वेस्ट पुलिसिंग के लिए पूरे मध्यप्रदेश में पहचाने जाने वाले खाकी के रक्षक और सत्य वचन सेवा के मार्ग पर चलने वाले अजाक एवं महिला प्रकोष्ठ शिवपुरी के डीएसपी अवनीत शर्मा ने अपने शिवपुरी में नियुक्ति के दौरान खाकी का सम्मान बढ़ाने में हमेशा अपना विशेष योगदान दिया है। इसके साथ-साथ अनुसूचित जाति जनजाति समाज के पीड़ित लोगों और घरेलू हिंसा से प्रताड़ित महिलाओं के लिए न्याय दिलाने हेतु डीएसपी अवनीत शर्मा अपनी विशेष कार्य शैली के चलते पूरे जिले में अपनी विशेष पहचान बनाने में सफल साबित रहे। 

जब भी कोई गहन जांच करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अफसरों को आवश्यकता पड़ती तो डीएसपी अवनीत शर्मा उन   चुनिंदा अधिकारियों में शुमार थे जो सटीक विवेचना करने के लिए पूरे ग्वालियर संभाग में अपनी विशेष पहचान रखते हैं। हाल ही में उनका स्थानांतरण शिवपुरी से श्योपुर जिले के बड़ौदा अनुविभाग में हो गया है। अपने स्थानांतरण के बाद भी लगातार अवनीत शर्मा जब तक रिलीव नहीं हुए तब तक निरंतर भी कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते रहे। 

मंगलवार को सीएसपी संजय चतुर्वेदी सहित अजाक थाने के पूरे स्टाफ ने डीएसपी अवनीत शर्मा को भावभीनी विदाई दी। सभी ने माला पहनकर शॉल श्रीफल  भेंटकर उनके स्वर्णिम कार्यकाल पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर पूरे स्टाफ की आंखें नम थीं और उन्होंने भारी मन से अपने अधिकारी डीएसपी अवनीत शर्मा को भावभीनी बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

No comments: