---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Tuesday, February 10, 2026

आबकारी ठेकेदार लालजी शिवहरे के नव युगल जोड़े का धूमधाम के साथ विवाह हुआ संपन्न




विधायक कैलाश कुशवाह, समाजसेवी लक्ष्मीनारायण शिवहरे, एड.डायरेक्टर जनसंपर्क गणेश जायसवाल हुए शामिल

शिवपुरी- समाजसेवा के क्षेत्र में और हिन्दुत्व एकता के लिए कार्यरत राष्ट्रीय हिन्दू वाहिनी के राष्ट्रीय मंत्री एवं आबकारी ठेकेदार लाल शिवहरे के सबसे छोटे पु़त्र अंकुश शिवहरे का विवाह गत दिवस बड़े ही उत्साह, उल्लास और धूमधाम के साथ स्थानीय होटल नक्षत्र मैरिज गार्डन में संपन्न हुआ। इस नव युगल जोड़े को दाम्पत्य सूत्र में बंधने पर इनके भावी जीवन को आर्शीवाद प्रदान करने के लिए पोहरी विधायक कैलाश कुशवाह, समाजसेवी लक्ष्मीनारायण शिवहरे, मुरैना से प्रकाशित दै.हिन्दुस्तान एक्सप्रेस के संपादक चन्द्रप्रकाश शिवहरे त्रिलोकचन्द्र अग्रवाल (बल्लू भैया) बीड़ी नं.72, वरिष्ठ समाजसेवी रामकुमार शिवहरे, पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत रविन्द्र शिवहरे, जनसंपर्क विभाग भोपाल में पदस्थ एड.डायरेक्टर गणेश जायसवाल सहित नगर के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं बड़ी संख्या में शिहवरे समाज के समाज बन्धुजन सपरिवार शामिल हुए। 

इस दौरान सभी के लिए इस मांगलिक अवसर पर ना-ना प्रकार के भोजन के रूप में स्वादिष्ट चाट, भोजन एवं मिष्ठान की व्यवस्था की गई जो सभी के आकर्षण का केन्द्र रही। बारात में भी बड़ी संख्या में युवाओं की टोली ने अंकुश की बारात में चार चांद लगाए और डीजे-ढोल की थाप पर खूब नृत्य किया। इस विवाह समारोह को लेकर लालजी शिवहरे परिवार के द्वारा विवाह स्थल को एक तरह से राजमहल की तरह से सजाया गया जहां आकर्षक मंच सजावट रही जिसमें सभी आगन्तुकजनों ने नव-दाम्पत्य जोड़ों को आर्शीवाद एवं उपहार प्रदान करते हुए वर-वधु को सुखद एवं मंगलमय वैवाहिक जीवन का आर्शीवाद प्रदान किया।

No comments: