शिवपुरी- गत दिवस ग्वालियर में शासकीय सेवानिवृत पेंशनर्स एसोसिएशन का प्रांतीय अधिवेशन एवं शपथ ग्रहण समारोह ग्वालियर स्थित चेंबर ऑफ कॉमर्स के सभागृह में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रदेशभर के 45 जिलों के पदाधिकारी उपस्थित हुए। इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भितरवार विधानसभा के विधायक मोहन सिंह राठौड़, विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजोरिया, पूर्व प्रदेश महामंत्री किसान मोर्चा अशोक पटसारिया, ऑल इंडिया फेडरेशन नई दिल्लीके राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शालिक मौउलीकर, कार्यक्रम के अध्यक्ष सेवानिवृत जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्याम बिहारी भार्गव और संगठन के मुख्य सूत्रधार पूर्व चंबल कमिश्नर आरके मिश्रा मुख्य रूप से उपस्थित थे। विशेष रूप से एचडीएफसी बैंक के वाइस प्रेसिडेंट अनुज अस्थाना के सहयोग से संस्था को एग्जीक्यूटिव बैग एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किये गये।
इस भव्य आयोजन में जिला शिवपुरी में शासकीय सेवानिवृत पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रिटा.जेल अधीक्षक व्ही.एस.मौर्य को भी कार्यक्रम में स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। यहां कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक श्री राठौर ने 80 वर्ष से अधिक पेंशनरों को पेंशनर गौरव रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। उन्होंने संगठन की काफी तारीफ की और संगठन की गतिविधियों में हमेशा सहयोग करने की बात कही। इसके अलावा आगामी समय में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 22-23 फरवरी को कुरुक्षेत्र हरियाणा में आयोजित होगी जिसमें पेंशनरों की प्रमुख मांगें आठवें वेतनमान का लाभ दिलाया जावे,रेलवे में वरिष्ठ नागरिकों को पूर्व की तरह कंसेशन दिया जावे, आदि मांगो को प्रमुखता से उठाया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन जिला अध्यक्ष अरविंद शुक्ला ने एवं आभार प्रदर्शन संभागीय अध्यक्ष आरबीएस कुशवाह ने किया।

No comments:
Post a Comment