---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Saturday, March 28, 2026

मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ का जिला निर्वाचन हुआ सम्पन्न


जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पिपलौदा एवं राजकुमार सरैया जिला सचिव, अशोक वर्मा जिला कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

शिवपुरी- म.प्र. शासन से मान्यता प्राप्त मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ की जिला इकाई शिवपुरी का निर्वाचन प्रदेश अध्यक्ष हेमन्त श्रीवास्तव एवं प्रदेश महामंत्री जितेन्द्र सिंह के निर्देश पर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं प्रदेश संगठन मंत्री निरंजन सिंह घुरैया की उपस्थिति में शगुन वाटिका में गत दिवस सम्पन्न हुआ। निर्वाचन अधिकारी को प्राप्त पैनल से जिलाध्यक्ष पद पर राजेन्द्र पिपलौदा एवं जिला सचिव के पद पर राजकुमार सरैया, कोषाध्यक्ष के पद पर अशोक वर्मा निर्विरोध निर्वाचित हुये। मंच पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष राजू बाथम, जिला निर्वाचन अधिकरी व प्रदेश संगठन मंत्री निरंजन सिंह घुरैया, विभाग प्रमुख फतेह सिंह गुर्जर, प्रदेश उपाध्यक्ष हरभजन सिंह कौर, भा.म.संघ की कार्यवाहक जिलाध्यक्ष मंजू धाकड, शिवपुरी बीईओ मनोज निगम, एमएस द्विवेदी आदि उपस्थित थे।

जिलाध्यक्ष, जिला सचिव,कोषाध्यक्ष के निर्वाचन के पश्चात कार्यवाहक जिलाध्यक्ष के पद पर रितु श्रीवास्तव, राजीव पुरोहित, हिम्मत सिंह सोनकर, उमाशंकर चौरसिया व अरविन्द सरैया, ब्रजेन्द्र सिंह परिहार सहित सभी जिला उपाध्यक्ष, जिला सहसचिव हरिवल्लभ शर्मा (राजू) पिपरघार, जिला सह महामंत्री इन्द्रजीत धाकड़ एवं शिवपुरी तहसील अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव, ब्लॉक अध्यक्ष अजय बाथम, तहसील सचिव विवेक गौतम, तहसील कोषाध्यक्ष जोगेन्द्र कुशवाह, ब्लॉक सचिव महावीर मुदगल, ब्लॉक कोषाध्यक्ष के पद पर संतोश यादव, बैराढ़ तहसील अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह दिवाकर को नियुक्त किया गया। मंच का संचालन महावीर मुदगल द्वारा किया गया। निर्वाचन पश्चात सभी का आभार नवनिर्वाचित जिला सचिव राज कुमार सरैया द्वारा प्रकट किया गया। जिला निर्वाचन में सभी पंजीकृत सदस्यों व पदाधिकारियों सहित रामहेत शर्मा, गोविन्द शर्मा, विपिन पचौरी, सुनील उपाध्याय, अमर सिंह कुशवार, संजय त्रिवेदी, धर्मेन्द्र जैन, महेश लोधी, महेन्द्र यादव, पातीराम पाल, सुनील गुप्ता, राधेश्याम सोनी, राकेश कुमार वर्मा, राकेश सोनी, जगदीश यादव, जगराम जाटव, अनिल मलावरिया, दिलीप कुशवाह, हरनारायण ओझा, मुलायम सिंह कुशवाह, सुरेन्द्र व?ेरिया, कपिल सिंघल आदि उपस्थित थे।      

No comments: