---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Saturday, March 28, 2026

रामनवमी पर दोस्ती ग्रुप ने फल वितरण कर पेश की आपसी सौहार्द की मिसाल


शिवपुरी।
मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जन्मोत्सव, रामनवमी के पावन अवसर पर आज शिवपुरी जिला मुख्यालय भक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। शहर में निकाली गई भव्य शोभायात्रा का जगह-जगह आत्मीय स्वागत किया गया। इस दौरान न केवल धार्मिक उल्लास दिखा, बल्कि सेवा और सद्भाव की अनुपम छटा भी देखने को मिली।

झांसी तिराहे से शुरू हुई भव्य शोभायात्रा
शोभायात्रा का शुभारंभ झांसी तिराहे से हुआ, जो गाजे-बाजे और जय श्री राम के उद्घोष के साथ शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी। जैसे-जैसे कारवां आगे बढ़ा, श्रद्धा का जनसैलाब उम?ता गया। यह यात्रा शहर के मुख्य आकर्षण केंद्र माधव चौक पर संपन्न हुई।

जगह-जगह सेवा के स्टाल, बांटी गई ठंडाई और फल
श्रद्धालुओं की सेवा के लिए पूरे शहर में उत्साह का माहौल था। कहीं ठंडाई और शीतल जल की व्यवस्था थी, तो कहीं जूस और फलों का वितरण किया जा रहा था। कड़ी धूप के बावजूद सेवादारों का उत्साह कम नहीं हुआ।

दोस्ती ग्रुप ने अस्पताल और माधव चौक पर संभाली कमान
सेवा के इसी क्रम में दोस्ती गुु्रप के सदस्यों द्वारा सराहनीय पहल की गई। ग्रुप के सदस्यों ने अस्पताल चौराहा और माधव चौक जैसे व्यस्ततम क्षेत्रों में स्टाल लगाकर राहगीरों और शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को फलों का वितरण किया। इस सेवा कार्य के दौरान दारा मोहम्मद खान, बबीता परमार, विकास दंडोतिया, चांद खान, सोहेल खान, ऋषि गोस्वामी, इरशाद खान, युसूफ शेख और सुनील नगेले सहित ग्रुप के अन्य सदस्य सक्रिय रूप से मौजूद रहे और व्यवस्थाएं संभालीं।

No comments: