शिवपुरी- समाज में फिजूलखर्ची को रोकने और सामाजिक संगठन के उद्देश्य से समाज के होनहार विवाह योग्य युवक-युवतियों के लिए राष्ट्रीय सर्वसेन समाज संगठन के द्वारा आगामी 8 मई को आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन का भव्य आयोजन गांधी पार्क मैदान कम्युनिटी हॉल परिसर में किया जा रहा है। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर गत दिवस बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बैठक की अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रीय सर्वसेन समाज संगठन के जिलाध्यक्ष रामकिशन सेन ने बताया कि वर्तमान हालातों में महंगाई का दौर लगातार बढ़ता जा रहा है, पश्चिमी देशों में हो रहे युद्ध के चलते पूरे विश्व में हालात बदहाल है, बाबजूद इसके राष्ट्रीय सर्वसेन समाज संगठन का प्रयास है कि इन हालातों में भी समाज के विवाह योग्य युवक-युवती व उनके परिजन फिजूलखर्ची से बचें और इसके लिए समाज के द्वारा आगामाी 8 मई को जिला मुख्यालय स्थित गांधी पार्क में होने वाले आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन के लिए अपना पंजीयन कराऐं और इस आयोजन को सफल बनाऐं। सम्मेलन अध्यक्ष अशोक सेन रातौर वालों ने बताया कि समाज को संगठित करने और विवाह सम्मेलन के रूप में समाज को फिजूलखर्ची से रोकने के लिए यह भव्य आयोजन किया जा रहा है, चूंकि हालातों को देखते हुए प्रयास है कि लोग अपने घरों से विवाह समारोह को आयोजित ना करते हुए सामूहिक विवाह सम्मेलन में अपने विवाह योग्य जोड़ों के पंजीयन कराऐं ताकि सभी संगठन होकर एक आदर्श समाज का उदाहरण प्रस्तुत करें। इस अवसर पर बैठक में सभी समाज बन्धुओं ने आयोजन को लेकर अपने-अपने विचार व्यक्त किए और सभी ने एकजुटता के साथ सम्मेलन को सफल बनाने लेकर अपनी सहमति प्रदान की।

No comments:
Post a Comment