---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Saturday, March 28, 2026

रामनवमीं के अवसर पर मध्यदेशीय अग्रवाल समाज महिला समिति ने किया प्रसाद वितरण


शिवपुरी
- भगवान श्रीराम नवमीं और अष्ठमी के रूप में संयुक्त रूप से मध्यदेशीय अग्रवाल समाज महिला समिति के द्वारा जनसेवा कार्य किया गया। इस अवसर पर समिति की मध्यदेशीय अग्रवाल समाज अध्यक्ष सुमत अग्रवाल व उपाध्यक्ष श्रीमती अंजू गोयल सहित अन्य पदाधिकारियों ने मिलकर सर्वप्रथम मॉँ कैलादेवी के दरबार में प्रसाद का भोग लगाया तत्पश्चात सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान मध्यदेशीय अग्रवाल समाज महिला समिति के रूप में समिति अध्यक्ष सुमित अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रिंकेश अग्रवाल, श्रीमती रेणु अग्रवाल, उपाध्यक्ष मनीष अग्रवाल, उपाध्यक्ष श्रीमती अंजू गोयल, महामंत्री कुलदीप जैन, महामंत्री श्रीमती संगम अग्रवाल, प्रचार मंत्री मनीष गुप्ता, प्रचार मंत्री श्रीमती रेणु गोयल, सहमंत्री वैभव अग्रवाल, सहमंत्री पूजा गुप्ता एवं कोषाध्यक्ष विनोद गुप्ता आदि सहित अन्य समाजजन मौजूद रहे। इस अवसर पर मध्यदेशीय अग्रवाल समाज महिला समिति द्वारा दुर्गा अष्टमी एवं रामनवमीं के शुभ अवसर पर कैला देवी मंदिर में प्रसादी का वितरण किया गया और सभी पदाधिकारी और कार्यकारिणी सदस्य ने इस प्रसाद वितरण में सहयोग प्रदान किया।

No comments: