कथा के द्वितीय दिवस वर्षा भक्ति रसशिवपुरी/पिछोर-जिले के पिछोर नगर में धार्मिक कार्यक्रमों का सिलसिला चलता रहता है। इसी क्रम में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी मनाए जा रहे श्री टेकरी सरकार जन्म महोत्सव के दौरान टेकरी सरकार मंदिर प्रांगण में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के द्वितीय दिवस आज कथा व्यास भागवत भूषण पंडित रमाकांत जी व्यास द्वारा श्रद्धालुओं को भक्ति रस का पान कराया। टेकरी सरकार समिति के संयोजन में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के दौरान पंडित रमाकांत व्यास ने बताया कि जहां भागवत कथा होती है वहां भक्तों के चित्त में भक्ति निवास करती है । क्रोधी, पापी, अहंकारी, कुटिल, कामी, पाखंडी, आदि मनुष्य कथा सुनने से सहज हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि जो विना तिथि के आए वो अतिथि। महाराज श्री ने धुंधकारी, गौकर्ण की कथा के अलावा भगवान की भक्तिमय कथा सुनाई। कथा के दौरान मंच पर कथा परीक्षित श्रीमती किरण रामस्वरूप गुप्ता ने विधि विधान से पूजा अर्चन किया। जिसे पंडित दुर्गेश दुबे जी द्वारा संपन्न कराया गया। कथा मंच पर विराजमान संगीत कलाकारों ने मधुर तानों से भक्तिमय वातावरण बनाते हुए श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। टेकरी सरकार समिति संचालक वीरेंद्र पाठक एवं अन्य श्रद्धालुओं की उपस्थिति में कथा के अंत में महा आरती एवं प्रसाद वितरण संपन्न कराया गया।

No comments:
Post a Comment