---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Saturday, March 28, 2026

पोहरी सीएचसी प्रांगण में विदाई समारोह कार्यक्रम का हुआ आयोजन,सीबीएमओ डॉ दीक्षांत गुधेनिया को दी भावविनि विदाई


शिवपुरी
-पोहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पदस्थ रहे प्रभारी खण्ड चिकित्सा अधिकारी (सीबीएमओ) डॉ दीक्षांत गुधेनिया के पीजी सागर में चयन होंने के बाद शनिवार को विदाई समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें स्टाफ व जनप्रतिनिधिगण, पत्रकारगणों द्वारा सीबीएमओ डॉ दीक्षांत गुधेनिया को भावविनि विदाई दी गयी।

विदाई समारोह कार्यक्रम में उपस्थित लोगों व स्टाफकर्मियो द्वारा सीबीएमओ डॉ दीक्षांत गुधेनिया को माला पहनाकर शॉल-श्रीफल भेंट कर स्मृति चिन्ह भेंट की। इस दौरान उपस्थित लोगों ने सीबीएमओ डॉ दीक्षांत गुधेनिया के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। इस दौरान पोहरी एसडीओपी आनंद राय, भाजपा मंडल अध्यक्ष आशुतोष जैमिनी,नपा उपाध्यक्ष संजीव शर्मा,डॉ द्वारिका धाकड (एमओ), डॉ रजत साहू, डॉ जितेंद्र धाकड़, डॉ अनिल रावत, बीपीएम शेर सिंह रावत, बैम धर्मेंद्र गुप्ता,बीसीएम आमिर खान, बीईओ अबधेश सिंह तोमर, संकुल प्राचार्य भरत सिंह धाकड़, स्टोर इंचार्ज फरहीन खान, मयंक भार्गव,नर्सिंग ऑफिसर मलखान धाकड़ सहित जनप्रतिनिधिगण,पत्रकारगण सहित अन्य मौजूद रहे। विदाई समारोह कार्यक्रम के दौरान सीबीएमओ डॉ दीक्षांत गुधेनिया ने अपने कार्यकाल का अनुभव साझा किया।  

No comments: