---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Saturday, March 28, 2026

वृहद विधिक सेवा शिविर में 'जल, जंगल एवं जीवनÓ विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित


शिवपुरी-
मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिवपुरी द्वारा वन विद्यालय, शिवपुरी के रजत जयंती हॉल में जल, जंगल एवं जीवन विषय पर वृहद विधिक सेवा शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेंद्र प्रसाद सोनी, विशेष न्यायाधीश (अनुसूचित जाति एवं जनजाति) अशोक शर्मा, वनमण्डल अधिकारी सुधांशु यादव, अपर कलेक्टर दिनेश चंद्र शुक्ला एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजीव मूले उपस्थित रहे। इस अवसर पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिवपुरी रंजना चतुर्वेदी सहित न्यायाधीशगण, अधिकारीगण, वनकर्मी एवं वन समितियों के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान पॉवर पॉइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से जागरूकता विषयक वीडियो का प्रसारण किया गया।

अपर कलेक्टर श्री शुक्ला ने कहा कि ज्ञान एवं जागरूकता दोनों ही आवश्यक हैं तथा वर्तमान समय में ज्ञान ही सबसे बड़ी शक्ति है। पुरातन काल में जिस पर शक्ति होती थी, वहीं नियमों का निर्माण करते थे, पर फिर समय बदला और अब आधुनिक युग में ज्ञान के आधार पर नियमों का निर्माण होता है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मूले ने कहा कि विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा कमजोर एवं पीड़ित वर्ग को कानून की जानकारी उपलब्ध कराना एक महत्वपूर्ण पहल है। विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से जिनकों कानून की जानकारी नहीं होती है, उन्हे यह जानकारी भी उपलब्ध कराई जाती है। वनमण्डल अधिकारी श्री यादव ने जल, जंगल एवं जीवन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जंगलों के संरक्षण से ही जल एवं जीवन की निरंतरता सुनिश्चित होती है तथा उपस्थित जनों से प्राप्त ज्ञान को अपने क्षेत्र में प्रसारित करने का आह्वान किया। वनों के संबंध में सभी उपस्थित जनों को जागरूक किया जाए। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विधिक सेवा प्राधिकरण की योजनाओं के संबंध में जानकारी प्रदान की गई।

No comments: