800 वर्ष प्राचीन दिगम्बर जैन मंदिर से निकली प्रभात फेरी, जयकारों से गूंजामान हुआ नगरशिवपुरी-नगर में जैन धर्म के 24वें तीर्थकर भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक बड़े ही धूमधाम, हर्षोल्लास और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सकल दिगम्बर जैन समाज द्वारा श्री 1008 आदिनाथ दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
प्रेस को जारी विज्ञप्ति मे योगेंद्र जैन ने बताया कि महावीर जयंती के अवसर पर सुबह भगवान का अभिषेक एवं शांतिधारा विधि-विधान से संपन्न हुई। इसके बाद श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से पूजा-अर्चना की। सुबह करीब 8 बजे किले स्थित प्राचीन जैन मंदिर से प्रभात फेरी का शुभारंभ किया गया, जिसमें जैन समाज के महिला, पुरुष और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में धर्म ध्वज लिए श्रद्धालु भगवान महावीर के जयकारे लगाते हुए नगर के प्रमुख मार्गों, कटारा मोहल्ला, जल मंदिर रोड, मेन बाजार होते हुए चौराहा से श्री चंद्रप्रभु जिनालय तक पहुंचे और पुन: किले मंदिर में समापन हुआ। प्रभात फेरी के दौरान नगर में जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा स्वागत किया गया।
भगवान महावीर स्वामी के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम के अंतर्गत शाम 7 बजे से भक्ताम्बर पाठ एवं रात्रि 8 बजे से चंद्रप्रभु जिनालय पाठशाला के बच्चों द्वारा धार्मिक नाटक का मंचन भी किया गया। इस अवसर पर जैन समाज ने भगवान महावीर के बताए अहिंसा, सत्य और जियो और जीने दो के संदेश को अपनाने का संकल्प लिया।


No comments:
Post a Comment