संस्था के नवीन अध्यक्ष बने गणेश धाकड़, सचिव अमित सहगल व कोषाध्यक्ष चुने गए विवेक शर्माशिवपुरी- भारतीय संस्कारों और भारत विकास परिषद के सिद्धांतों पर कार्य करते हुए प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी संस्था की नवीन कार्यकारिणी का गठन गत दिवस गया। जिसमें सर्वानुमति निर्वाचित परिणामों से सत्र 2026-27 के लिए नवीन अध्यक्ष के रूप में संस्था के गणेश धाकड़ को चुना गया जबकि सहयोगी सचिव के रूप में अमित सहगल एवं कोषाध्यक्ष का दायित्व विवेक शर्मा को दिया गया। नवठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने परिषद के सभी साथियों को साथ लेकर चलने का संकल्प दोहराया और वर्ष 2026-27 में संस्था के द्वारा किए जाने वाले सेवा कार्यों को और अधिक ऊर्जा के साथ किए जाने की बात कही। इस दौरान निवृत्तमान एवं सभी संस्था पदाधिकारियों के द्वारा नवीन टीम का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया और सभी ने साथ देकर सहयोग की भावना व्यक्त की।
बताना होगा कि समाजसेवी संस्था भारत विकास परिषद शाखा शिवपुरी का वार्षिक निर्वाचन कार्यक्रम गत दिवस बड़े उत्साह और गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं वंदे मातरम् के साथ किया गया। इसके पश्चात अतिथियों का स्वागत एवं विभिन्न पदाधिकारियों द्वारा परिषद के कार्यों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। निर्वाचन प्रक्रिया निर्वाचन अधिकारी राजेंद्र गुप्ता एवं सह निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सरला वर्मा की देखरेख में निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से सम्पन्न हुई। कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष शैलेन्द्र समाधिया द्वारा स्वागत भाषण दिया गया। शाखा कोषाध्यक्ष सुकेश मित्तल ने आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया तथा शाखा सचिव पुनीत जैन द्वारा सचिवीय प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। उद्बोधन के क्रम में डॉ. राजेंद्र गुप्ता, पवन जैन, श्रीमती सरला वर्मा, श्रीमती स्नेहलता शर्मा, ने अपने विचार व्यक्त किए। मार्गदर्शक मंडल में संजीव जैन एवं सुरेन्द्र साहू, विजय जैन, श्रीमती सुनीता अग्रवाल की उपस्थिति रही।
प्रांतीय सहसंयोजक साकेत गुप्ता, प्रांतीय संयोजक तरुण अग्रवाल एवं प्रांतीय उपाध्यक्ष विपिन शर्मा ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर यहां निर्वाचन परिणामों के अनुसार गणेश धाकड़ को अध्यक्ष, अमित सहगल को सचिव एवं विवेक शर्मा को कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने परिषद के पिछले कार्यकाल की सराहना करते हुए पूर्व अध्यक्ष शैलेन्द्र समाधिया, सचिव पुनीत जैन एवं कोषाध्यक्ष सुकेश मित्तल के कार्यों की प्रशंसा की और उनके योगदान को प्रेरणादायक बताया। संस्था के नव निर्वाचित अध्यक्ष गणेश धाकड़ ने अपने संबोधन में परिषद के सिद्धांतों-संपर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा एवं समर्पण को आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया। कार्यक्रम में वैवाहिक वर्षगाँठ वाले दंपत्तियों का सम्मान किया गया। अंत में आभार प्रदर्शन शाखा सचिव पुनीत जैन द्वारा किया गया एवं राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम में परिषद के अनेक सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment