मुख्य अतिथि एलेक्स जैन व भाजपा नेता हेमंत जैन रहे, रायसेन-मुरैना के बीच टाई हुआ मुकाबलाशिवपुरी- जिला मुख्यालय शिवपुरी शहर के पोलोग्राउण्ड खेल मैदान में छत्रपति साहूजी महाराज हॉकी क्लब के तत्वाधान में 9वीं राज्य स्तरीय शिवपुरी हॉकी गोल्ड गोल्ड कप का आयोजन किया गया है। जिसमें प्रतियोगिता का शुभारंभ समाजसेवी एलेक्स जैन एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष हेमंत ओझा रहे जिन्होंने प्रतियोगिता में शामिल खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त किया और उन्हें अनुशासित खेलने को लेकर प्रेरक उद्बोधन दिया। इस अवसर पर प्रतियोगिता के आयोजक व संयोजक राहुल नरवरिया के द्वारा अतिथियों का प्रतियोगिता में शामिल होने पर माल्यार्पण करते हुए स्वागत किया और तत्पश्चात प्रतियोगिता के बारे में जानकारी प्रदान की। नव युवा राहुल नरवरिया के प्रयासों को अतिथियेां ने सराहा कि उनके द्वारा राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता जिला मुख्यालय पर कराई जा रही है यहां खिलाडिय़ों की प्रतिभा का प्रदर्शन शिवपुरी जिले के खिलाड़ी एवं हॉकी प्रेमीयों को यह स्वर्णिम अवसर देखने को मिलेगा।
प्रतियोगिता के बारे में जानकारी देते हुए आयोजक व संयोजक राहुल नरवरिया ने बताया है कि छत्रपति साहूजी महाराज हॉकी क्लब के तत्वाधान में प्रदेश भर के अलग-अलग स्थानों से इस 9वीं राज्य स्तरीय शिवपुरी हॉकी गोल्ड गोल्ड कप प्रतियोगिता में खिलाड़ी शामिल हुए। प्रतियोगिता में ग्वालियर, देवास, अशोकनगर, नर्मदापुरम, गुना, रायसेन, श्योपुर, शाजापुर, सागर, नीमच, शिवपुरी खेलो इंडिया, शिवपुरी क्लब सीएसएचएमसी टीम शामिल रही। प्रतियोगिता का शुभारंभ मैच रायसेन व मुरैना के बीच खेला गया जो 5-5 के मुकाबले से टाई रहा, इसके अलावा प्रतियोगिता के अन्य मैच में दूसरा मैच देवास और सागर के बीच हुआ जिसमें 4-2 के मुकाबले में देवास की टीम विजयी हुई, तीसरा मैच नीमच-अशोकनगर के बीच खेला गया जिसमें 10-00 के मुकाबले में नीमच टीम ने श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए सर्वाधिक गोल दोगे और टीम विजयी हुई,
चौथा मैच शाजापुर-श्योपुर के बीच खेला गया जिसमें बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए 7-0 से शाजापुर की टीम विजयी रहा, प्रतियोगिता का पांचवा मैच रायसेन-गुना के बीच खेला गया जिसमें 04-01 से रायसेन की टीम विजयी रही, छठवां मैच सीएसएमएचसी व देवास के बीच खेला गया जिसमें सीएसएमएचसी ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए टीम की ओर से 07 गोल दागे और जबाब में देवास की टीम केवल 01 ही गोल कर सकी और इस तरह यह मैच 07-01 से सीएसएमएचसी ने जीत लिया। इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मैच रैफरी के रूप में देवेन्द्र बाथम, मोहिद्दीन कुर्रेशी, दीपक बाथम, धीरेन्द्र चौबे, आदर्श सिंह एवं मौर्य कश्यप रहे जिन्होंने श्रेष्ठ अंपायरिंग कर उचित निर्णय दिए और सभी को मान्य हुए।



No comments:
Post a Comment